Uric Acid Home Remedies: आजकल गलत खानपान, स्ट्रेस और लाइफस्टाइल की गड़बड़ियों के कारण यूरिक एसिड की समस्या आम होती जा रही है. जब शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है तो यह जोड़ों खासकर पैरों में दर्द, सूजन और अकड़न का कारण बनता है. इसे गठिया (Gout) भी कहा जाता है. अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह स्थिति बहुत तकलीफदेह हो सकती है. हालांकि, कुछ घरेलू उपाय ऐसे हैं जो इस दर्द और परेशानी को काफी हद तक कम करने में मददगार हो सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 कारगर घरेलू नुस्खों के बारे में जो यूरिक एसिड से राहत दिला सकते हैं.
यूरिक एसिड कम करने के लिए घरेलू नुस्खे (Home Remedies To Reduce Uric Acid)
1. सेब का सिरका
सेब का सिरका शरीर का पीएच बैलेंस ठीक करता है और यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करता है. आप इसका सेवन डेली डाइट में कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे इस्तेमाल करें:
एक गिलास गुनगुने पानी में 1 टेबलस्पून सेब का सिरका मिलाकर दिन में दो बार पिएं. खाली पेट लेना ज्यादा असरदार होता है.
यह भी पढ़ें: दूध में ये चीज मिलाकर पीने से 50 की उम्र में भी दिखेंगे 25 जितने जवां, हर अंग रहेगा हेल्दी और ताकत भी रहेगी बरकरार
2. नींबू और गर्म पानी
नींबू में विटामिन सी होता है जो यूरिक एसिड को घोलने और शरीर से बाहर निकालने में सहायक होता है. रोज गर्म पानी में नींबू मिलाकर सेवन करें.
कैसे इस्तेमाल करें:
सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस मिलाकर पिएं.
3. आंवला
आंवला एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसे भी डाइट में शामिल किया जा सकता है.
कैसे सेवन करें:
- एक चम्मच आंवला पाउडर गुनगुने पानी के साथ रोज सुबह लें.
- चाहें तो ताजा आंवला का जूस भी पी सकते हैं.
4. अदरक और हल्दी का मिश्रण
अदरक और हल्दी दोनों ही सूजन कम करने वाले प्राकृतिक तत्व हैं. ये यूरिक एसिड के कारण हुई सूजन और दर्द को कम करते हैं.
यह भी पढ़ें: दांत में कीड़ा लगने पर काम आएंगे ये 3 कारगर घरेलू नुस्खे, जान लें कैसे करें इस्तेमाल, कैविटी का रामबाण इलाज
कैसे इस्तेमाल करें:
- एक कप पानी में आधा चम्मच हल्दी और थोड़ी सी अदरक उबालें। छानकर पिएं.
- इसे दिन में 1-2 बार पिया जा सकता है.
5. खूब पानी पिएं
पर्याप्त पानी पीने से किडनी बेहतर काम करती है और शरीर से एक्स्ट्रा यूरिक एसिड पेशाब के जरिए बाहर निकलता है.
कितना पिएं:
- दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं.
- नारियल पानी या नींबू पानी जैसे प्राकृतिक ड्रिंक्स भी लाभकारी हैं.
सावधानियां भी जरूरी हैं
- हाई प्रोटीन और प्यूरिन से भरपूर भोजन जैसे रेड मीट, मछली, दालें और बीयर से परहेज करें.
- शक्कर और जंक फूड से दूरी बनाएं.
- वजन कंट्रोल में रखें और नियमित हल्का व्यायाम करें.
अगर आपको भी यूरिक एसिड की वजह से पैरों में दर्द हो रहा है, तो ये घरेलू नुस्खे आपके लिए वरदान साबित हो सकते हैं. हालांकि, अगर दर्द लंबे समय तक बना रहे या बहुत तीव्र हो, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं