Doodh Me Kkya Milaye Taqat Ke Liye: उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन समय से पहले बूढ़ा दिखना, शरीर की कमजोरी और बीमारियों का घर बन जाना चिंताजनक है. हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लोइंग दिखे तो कुछ घरेलू नुस्खे कारगर माने जाते हैं. चमकदार स्किन के लिए लोग कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स आजमाते हैं, लेकिन प्राकृतिक चीजों से ज्यादा फायदेमंद भला क्या हो सकता है. अगर आप चाहते हैं कि 50 की उम्र में भी आपका शरीर और त्वचा 25 की उम्र जितनी तंदुरुस्त और जवां लगे, तो दूध के साथ एक खास चीज मिलाकर पीने की आदत डाल लीजिए. यह नुस्खा न सिर्फ आपके चेहरे की चमक बढ़ाएगा बल्कि हर अंग को हेल्दी रखेगा और ताकत भी बनी रहेगी.
क्या मिलाएं दूध में? - हल्दी और अश्वगंधा का चमत्कारी मिश्रण
दूध में हल्दी और अश्वगंधा मिलाकर पीना एक आयुर्वेदिक रामबाण उपाय माना जाता है. यह जोड़ी आपके शरीर में गहराई से काम करती है और बुढ़ापे के प्रभावों को कम करती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: दांत में कीड़ा लगने पर काम आएंगे ये 3 कारगर घरेलू नुस्खे, जान लें कैसे करें इस्तेमाल, कैविटी का रामबाण इलाज
1. हल्दी के फायदे – प्राकृतिक एंटी-एजिंग एजेंट
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर: हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है, जो उम्र बढ़ने का मुख्य कारण होते हैं.
- झुर्रियां और दाग-धब्बे दूर करता है: हल्दी त्वचा को अंदर से पोषण देती है और स्किन ग्लोइंग बनती है.
- इम्युनिटी बूस्ट करता है: हर दिन हल्दी वाला दूध पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.
2. अश्वगंधा – ताकत और जवानी बनाए रखने की जड़ी-बूटी
- हार्मोन बैलेंस करता है: अश्वगंधा शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल को संतुलित रखता है, जिससे मांसपेशियों की ताकत बनी रहती है.
- तनाव और चिंता दूर करता है: यह जड़ी-बूटी मानसिक स्वास्थ्य को भी दुरुस्त करती है.
- नींद अच्छी आती है: अच्छी नींद से शरीर रीजनरेट होता है और त्वचा तरोताजा बनी रहती है.
कैसे बनाएं हल्दी-अश्वगंधा वाला दूध?
सामग्री:
- 1 गिलास गर्म दूध
- आधा छोटी चम्मच हल्दी
- आधा छोटी चम्मच अश्वगंधा पाउडर
- स्वाद अनुसार शहद
विधि:
- दूध को अच्छे से उबाल लें.
- उसमें हल्दी और अश्वगंधा पाउडर डालें.
- अच्छे से मिलाएं और थोड़ी देर पकने दें.
- गैस बंद करके हल्का ठंडा करें और फिर शहद मिलाएं.
- रोज रात को सोने से पहले पिएं.
मिलेंगे ये 7 कमाल के फायदे
- त्वचा में निखार और झुर्रियों में कमी
- शारीरिक कमजोरी में सुधार और एनर्जी बढ़ेगी
- जोड़ों का दर्द और हड्डियों की कमजोरी दूर होगी
- बाल झड़ने और सफेद होने की समस्या कम होगी
- इम्युनिटी बढ़ेगी, बार-बार बीमार नहीं पड़ेंगे
- दिल और दिमाग मजबूत रहेंगे
- नींद बेहतर होगी, जिससे शरीर फ्रेश रहेगा
ध्यान रखें ये बातें:
- अगर आप किसी मेडिकल कंडीशन (जैसे हाई बीपी, शुगर, थायरॉइड) से ग्रस्त हैं, तो अश्वगंधा लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें.
- गर्भवती महिलाओं को अश्वगंधा नहीं लेना चाहिए.
अगर आप चाहते हैं कि उम्र सिर्फ नंबर लगे और शरीर और चेहरा जवां बना रहे, तो हल्दी और अश्वगंधा वाला दूध आपकी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लीजिए. यह एक ऐसा आसान, सस्ता और असरदार घरेलू उपाय है जो बिना किसी साइड इफेक्ट के आपकी सेहत और सुंदरता दोनों को लंबे समय तक बनाए रखेगा.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं