- सेहत के लिए सूखे मेवे खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है.
- यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं.
- ढ़े हुए यूरिक एसिड को कैसे कंट्रोल (How to reduce uric acid) कर सकते हैं
5 Dry Fruits for Control Uric Acid Level: अगर किसी व्यक्ति के शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ गई है तो इसका मतलब है कि उसकी किडनी (Kidney) ठीक तरह से यूरिक एसिड (High Uric Acid kaise kam kare) नहीं हटा पा रही है. यूरिक एसिड (Uric Acid) एक तरह का प्राकृतिक पानी होता है जिसका निर्माण प्यूरिन युक्त खाद्य पदार्थ को पचाते समय होता है. प्यूरीन नाइट्रोजन (Purine Compounds) कार्बन और नाइट्रोजन आधारित रासायनिक अणु है जो शरीर में टूट जाता है. हालांकि, मांस, सार्डिन और बीयर जैसे प्यूरीन युक्त फूड (High-Purine Foods) आपके शरीर को पचाने में विफल कर देते हैं, जिसकी वजह से यूरिक एसिड के स्तर में वृद्धि होती है, जो एक वेस्ट मटेरियल है.
कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) हैं जिनके सेवन से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को कंट्रोल किया जा सकता है. तो बिना देर करे जानते हैं कि आप बढ़े हुए यूरिक एसिड को कैसे कंट्रोल (How to reduce uric acid) कर सकते हैं वह भी डाइट में कुछ चीजों को एड करके.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बढ़े हुए यूरिक एसिड को कैसे कंट्रोल करें | 5 ड्राई फ्रूट्स कम करें यूरिक एसिड लेवल | 5 Dry Fruits To Control High Uric Acid Levels | High-Purine Foods Include | How to reduce uric acid?
1. काजू
खाने में स्वादिष्ट काजू में विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसमें प्यूरिन की मात्रा कम होती है और ये बहुत पौष्टिक भी होते हैं. काजू के सेवन से कोलेस्ट्रॉल और यूरिक एसिड लेवल कंट्रोल में रहता है, साथ ही गठिया की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है. और पढ़ें : बालों को लंबा कैसे करें? 1 महीने में बाल बढ़ाने हैं तो अपनाएं ये टिप्स, हेयर एक्सटेंशन को भूल जाएंगे...
2. अखरोट
जिनके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक होती है उन्हें अखरोट का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 पाया जाता है. ये बढ़े हुए यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में सहायक होता है.
3. बादाम
अगर आप नियमित रूप से बादाम का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में बढ़े यूरिक एसिड लेवल को कम किया जा सकता है. बादाम में प्रचुर मात्रा में मैंगनीज, मैग्नीशियम और विटामिन E पाया जाता है, साथ ही इसके छिलके में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है.
4. अलसी
अलसी के बीज का सेवन आपके शरीर में बढ़े यूरिक एसिड से होने वाले दर्द को कम करता है. इसमें भरपूर मात्रा में फैटी एसिड पाया जाता है, जिनका निर्माण शरीर खुद नहीं कर सकता. यह भी पढ़ें: How To Get PINK LIPS: काले होठों को गुलाबी कैसे करें? शहद चीनी से घर पर बनाएं ये सुपर इफेक्टिव लिप स्क्रब
5. पिस्ता
पिस्ते में प्यूरिन की मात्रा कम होती है. इसके अलावा इसमें फाइबर और हेल्दी फैट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल में रखता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं