Ankhon Ki Thakan kaise Dur Kare: आजकल की तेज-तर्रार जिंदगी में हमें घंटों तक स्क्रीन के सामने बैठकर काम करना पड़ता है. इसके कारण आंखों की थकान एक आम समस्या बन गई है. चाहे आप कंप्यूटर पर काम कर रहे हों, स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हों या टीवी देख रहे हों, लंबे समय तक स्क्रीन के संपर्क में रहना आंखों की थकान का कारण बनता है. इसकी वजह से आंखों में जलन, सूजन, धुंधलापन या सिरदर्द जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. अगर आपकी आंखें शाम तक थककर खुद बंद होने लगती हैं, तो यह संकेत है कि आपकी आंखों को आराम की जरूरत है. यहां हम कुछ उपाय बता रहे हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं.
आंखों की थकान से राहत पाने के लिए आजमाएं ये 4 तरीके
1. 20-20-20 नियम अपनाएं
आंखों की थकान को कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है 20-20-20 नियम फॉलो करना. इसके अनुसार, हर 20 मिनट के बाद स्क्रीन से हटकर 20 फीट दूर किसी वस्तु को 20 सेकंड तक देखें. यह आंखों के मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करता है और आंखों की थकान को कम करता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: इस तरह से करें सौंफ के पानी का सेवन, Belly Fat घटाने में मिलेगी मदद, महीनेभर में दिख सकता है गजब का असर
2. आंखों की मसाज करें
आंखों के आसपास हल्के हाथों से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आंखों को आराम मिलता है. इसके लिए आप अपनी उंगलियों के पोरों से अपनी आंखों के चारों ओर हल्के से गोल-गोल घुमा सकते हैं. मसाज करने से आंखों के थके हुए मसल्स को राहत मिलती है और दबाव भी कम होता है.
3. अच्छी नींद लें
नींद आंखों के लिए बहुत जरूरी होती है. अगर आप पर्याप्त और गहरी नींद लेते हैं, तो आपकी आंखों को पूरी तरह से आराम मिलता है. वयस्कों को 7-8 घंटे की नींद की जरूरत होती है. सोने से पहले मोबाइल फोन या अन्य स्क्रीन से दूरी बनाएं, ताकि आपकी आंखें पूरी तरह से आराम कर सकें और अगली सुबह ताजगी महसूस हो.
यह भी पढ़ें: इन 5 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं धनिया का पानी, चमत्कारी फायदे जान आप भी करने लगेंगे सेवन
4. आंखों को ठंडे पानी से धोएं
अगर आपकी आंखें थकी हुई महसूस हो रही हैं, तो ठंडे पानी से आंखों को धोना एक सरल लेकिन प्रभावी उपाय है. ठंडा पानी आंखों की सूजन को कम करता है और आंखों को तरोताजा महसूस कराता है. आप थोड़ी देर तक ठंडे पानी में कपड़ा डुबोकर आंखों पर रख सकते हैं, जिससे आंखों को ठंडक और राहत मिलेगी.
आंखों की थकान को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह आपकी आंखों के लिए हानिकारक हो सकता है. ऊपर बताए गए उपायों को अपनाकर आप आंखों की थकान को कम कर सकते हैं और अपनी आंखों को हेल्दी रख सकते हैं.
Watch Video: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं