विज्ञापन

रसम पाउडर कैसे बनाएं? जानिए घर पर रसम प्रीमिक्स को स्टोर करने का तरीका

घर पर रसम पाउडर बनाने की सोच रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कैसे बनाएं? जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी.

रसम पाउडर कैसे बनाएं? जानिए घर पर रसम प्रीमिक्स को स्टोर करने का तरीका
इंस्टेंट रसम पाउडर
NDTV

जब भी कुछ हल्का-फुल्का और झटपट खाने का मन हो, तो गर्मा-गरम टमाटर रसम का नाम सबसे पहले ज़ेहन में आता है. ये डिश अपने तीखे, खट्टे और मसालों से भरपूर स्वाद के लिए जानी जाती है, जो गले को राहत देने के साथ-साथ मूड भी फ्रेश कर देती है. 

इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बाजार के महंगे या मिलावटी मसालों की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि घर में ही ताजे मसालों से तैयार होममेड रसम पाउडर इसकी जान होता है. आप इसे शाम की हल्की भूख में स्नैक्स के साथ या पापड़ के साथ मजे से एन्जॉय कर सकते हैं. इसके अलावा, इसका बचा हुआ पाउडर आपकी रोजमर्रा की सब्जियों का स्वाद भी कई गुना बढ़ा सकता है. आइए जानते हैं इसे घर पर आसानी से बनाने का तरीका.

वीडियो देखें...

सामग्री:

  • रसम पाउडर के लिए:
  • अरहर की दाल (आधा कप)
  • जीरा (2 टेबलस्पून)
  • साबुत धनिया (2 टेबलस्पून)
  • मेथी दाना (1 टेबलस्पून)
  • काली मिर्च (1 चम्मच)
  • लाल मिर्च (5 से 6)
  • करी पत्ते (4 डंठल)
  • हल्दी पाउडर (1 छोटी चम्मच)
  • हींग (चौथाई छोटी चम्मच)
  • नमक (1 छोटी चम्मच)

बनाने का आसान तरीका:

  1. सबसे पहले एक कढ़ाई में अरहर की दाल, जीरा, साबुत धनिया, मेथी दाना, काली मिर्च और लाल मिर्च डालकर मीडियम आंच पर भूनें.
  2. मसालों को तब तक सेकें जब तक दाल का रंग सुनहरा भूरा न हो जाए और अच्छी खुशबू पूरी रसोई में न फैल जाए.
  3. इसमें लगभग 12 मिनट का समय लगता है. 
  4. लैस में गीले करी पत्तों को अलग से क्रिस्पी करके इसी मिश्रण में मिला लें.
  5. भुनी हुई सामग्री को पूरी तरह ठंडा होने दें. 
  6. इसके बाद इसे मिक्सी जार में डालें और साथ ही हल्दी पाउडर और हींग मिला लें. 
  7. इसे बहुत ज्यादा बारीक न पीसकर हल्का दरदरा पीसें. 
  8. अब इसमें एक चम्मच नमक मिलाकर किसी एयर-टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें, जिससे यह चार से पांच महीने तक बिल्कुल खराब नहीं होगा. 

इसे भी पढ़ें: गोल रोटी कैसे बनाएं? एकदम नरम गोल और फूली फूली रोटी बनाने का परफेक्ट तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com