विज्ञापन

क्या नमक सच में आंसू गैस से होने वाले नुकसान से बचा सकता है? एक्सपर्ट से जानें...

आंसू गैस से बचने के लिए आंखों में लगाते हैं नमक, तो जान लें आई स्पेशलिस्ट का क्या है कहना.

क्या नमक सच में आंसू गैस से होने वाले नुकसान से बचा सकता है? एक्सपर्ट से जानें...
आंखों में नमक लगाने के नुकसान.
NDTV

दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन एक महीने से भी अधिक समय से जारी है. बीते 20 जुलाई को सीजेपी के आह्वान पर हजारों छात्रों ने संसद मार्च किया. इस दौरान छात्रों को पीछे हटाने के लिए दिल्ली पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी फेंके. इस दौरान कुछ छात्रों ने आंसू गैस से बचने के लिए अपनी आंखों में नमक लगा लिया. लेकिन क्या नमक सच में आपको आंसू गैस से होने वाले नुकसान से बचा सकता है? या नमक खुद ही आंखों के लिए जोखिम साबित हो सकता है? हाल में एक आई स्पेशलिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर इसे लेकर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि आंसू गैस से बचने के लिए आंखों में नमक लगाना कितना सही है?

खन्ना आई सेंटर के इंस्टाग्राम पेज से एक वीडियो शेयर कर बताया गया कि टियर गैस से बचने के लिए आंखों पर नमक अप्लाई करना बिल्कुल भी सही नहीं है. इससे आंखों को और भी ज्यादा नुकसान हो सकता है. एक्सपर्ट इसकी सलाह कभी भी नहीं देते.

आंखों में नमक लगाने का नुकसान-

एक्सपर्ट ने बताया कि आंसू गैस से बचने के लिए आंखों में नमक लगाना ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है. यानी जितना नुकसान आपको आंसू गैस से नहीं होगा उससे अधिक नुकसान नमक से हो सकता है. उन्होंने बताया कि आंखों में नमक जाने कई तरह के कॉम्प्लिकेशन हो सकते हैं. जैसे कॉर्नियल अल्सर, कॉर्नियल एब्रेशन, कॉर्निया इंफेक्शंस आदि.

आंखों में आंसू गैस लगने पर क्या करें-

अगर आंखों में आंसू गैस चला जाए तो सबसे पहले तो अपनी आंखों को रनिंग वॉटर से अच्छी तरह से धोएं. आंखों पर पानी के छप्पे मारे और बढ़िया से साफ करें. इसके बाद भी अलग कोई दिक्कत लगती है, आंखों से धुंधला दिखता या बहुत अधिक जलन होती है तो डॉक्टर से मिलें. 

ये भी पढ़ें- 7 महीने की प्रेग्नेंट फुटबॉलर की ट्रेनिंग देख लोग हुए हैरान, जानिए प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज कितनी सुरक्षित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salt In Eyes, Eyes Care Tips, Ankhon Ko Kaise Karen Theek, Tear Gas Effects On Eyes, Jantar Mamtar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com