विज्ञापन

होली पर बाजार में केमिकल वाले नकली रंगों की भरमार, स्किन ही नहीं आंखों और बालों के लिए भी नुकसानदायक, कैसे करें असली और नकली गुलाल की पहचान

Real Vs Fake Gulal: होली पर केमिकल वाले रंगों से स्किन को कैसे बचाएं? अगर आप भी होली पर खुद को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो इन टिप्स को अपनाएं.

होली पर बाजार में केमिकल वाले नकली रंगों की भरमार, स्किन ही नहीं आंखों और बालों के लिए भी नुकसानदायक, कैसे करें असली और नकली गुलाल की पहचान
Real Vs Fake Gulal: होली पर कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल.

Holi Safety Tips And Tricks: होली का त्योहार खुशियों, रंगों और स्वादिष्ट पकवानों का पर्व है. होली के रंग में रंगना भला किसे पसंद नहीं है. लेकिन आज के समय में मार्केट में मिलने वाले चटकीले रंगों और गुलाल की चमक के पीछे खतरनाक केमिकल्स छिपे होते हैं. ये नकली रंग न सिर्फ आपकी स्किन (Skin) को खराब कर सकते हैं, बल्कि आंखों और शरीर के कई हिस्सों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. ऐसे में किन बातों का रखें ध्यान और कैसे करें असली और नकली गुलाल की पहचान, इस आर्टिकल में जानें.

​नकली गुलाल के नुकसान- (Disadvantages of fake gulal)

​बाज़ार में मिलने वाले सस्ते और सिंथेटिक रंगों में अक्सर शीशा (Lead), मरकरी, क्रोमियम और कांच के बारीक कण मिलाए जाते हैं. इनसे स्किन पर खुजली, चकत्ते (Rashes), और आंखों में जलन जैसी समस्या हो सकती है. कुछ लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

​कैसे करें असली और नकली गुलाल की पहचान- (How to identify real and fake gulal)

1. ​सूंघकर- (Smell)

आप गुलाल की पहचान सूंघकर कर सकते हैं. असली या ऑर्गेनिक गुलाल की महक बहुत हल्की और फूलों जैसी होती है. अगर गुलाल से पेट्रोल, मिट्टी का तेल या बहुत तेज़ केमिकल जैसी गंध आ रही है, तो समझ लें कि वह मिलावटी है.

2. ​पानी में घोलकर- (Water)

गुलाल या रंग को पानी में घोलकर चेक कर सकते हैं. थोड़ा सा रंग एक गिलास पानी में डालें. अगर रंग पानी में पूरी तरह घुल जाता है और नीचे कोई कचरा या भारी कण नहीं बैठते, तो वह सुरक्षित हो सकता है. अगर रंग पानी की सतह पर तैरता रहे या नीचे कांच के टुकड़े जैसा कुछ बैठ जाए, तो उसे तुरंत फेंक दें.

3. ​रगड़कर- (Texture)

गुलाल और रंग को अपनी हथेलियों के बीच रगड़ें. असली गुलाल बहुत मुलायम और बारीक महसूस होगा. अगर रगड़ने पर वह दरदरा लगे या उसमें चमकते हुए बारीक कण दिखें, तो वह स्किन को छील सकता है.

4. लेबल- 

पैकेट खरीदते समय उस पर Herbal या Organic लिखा होने के साथ-साथ सामग्री भी चेक करें. अगर उसमें हल्दी, चंदन या फूलों का इस्तेमाल है, तो ही उसे खरीदें.

​होली खेलने से पहले अपनाएं ये सेफ्टी टिप्स- (Holi Safety Tips)

1. तेल लगाएं- 

होली खेलने से पहले स्किन और बालों पर नारियल या सरसों का तेल लगाएं. इससे रंग गहराई तक नहीं जाता. 

Latest and Breaking News on NDTV

2. ​आंखों- 

होली खेलते समय कॉन्टैक्ट लेंस बिल्कुल न पहनें. धूप का चश्मा लगाकर रखें, यह न सिर्फ स्टाइल देगा बल्कि, आंखों को सीधे रंगों से भी बचाएगा.

3. ​कपड़े- 

होली खेलते समय जितना हो सके शरीर को ढककर रखें. फुल स्लीव्स और लंबी पैंट पहनने. 

4. ​कैसे निकालें कलर- 

​होली खेलने के बाद स्किन से कलर को ज़बरदस्ती न निकाले अगर रंग नहीं छूट रहा है, तो स्किन को ज़ोर से न रगड़ें. इसकी जगह आप बेसन, दही या तेल का इस्तेमाल करके धीरे-धीरे रंग निकालें.

ये भी पढ़ें- कुकर की सीटी बार-बार होती है खराब? इन आसान ट्रिक्स से खुद ही करें ठीक, समय और पैसे की होगी बचत!

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com