विज्ञापन

'मैं मरने वाला हूं', 'जुरासिक पार्क' एक्टर सैम नील का हुआ निधन, 'पीकी ब्लाइंडर्स' के रोल से हुए थे मशहूर

'जुरासिक पार्क' में 'पीकी ब्लाइंडर्स' के रोल में मशहूर एक्टर सैम नील का निधन हो गया है. सोमवार सुबह जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि  सैम नील अपने परिवार के बीच थे और उन्होंने उसी गरिमा के साथ दुनिया को अलविदा कहा, जो उनके पूरे जीवन की पहचान रही.

'मैं मरने वाला हूं', 'जुरासिक पार्क' एक्टर सैम नील का हुआ निधन,  'पीकी ब्लाइंडर्स' के रोल से हुए थे मशहूर
'जुरासिक पार्क' एक्टर सैम नील का निधन
नई दिल्ली:

'जुरासिक पार्क' में 'पीकी ब्लाइंडर्स' के रोल में मशहूर एक्टर सैम नील का निधन हो गया है. सोमवार सुबह जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि  सैम नील अपने परिवार के बीच थे और उन्होंने उसी गरिमा के साथ दुनिया को अलविदा कहा, जो उनके पूरे जीवन की पहचान रही." सैम को कैंसर हुआ था, जिसका सफल ईलाज हुआ था.  बयान में आगे कहा गया, "यह नुकसान अचानक और अप्रत्याशित था, लेकिन राहत की बात यह है कि सैम कैंसर-मुक्त रहे." सैम नील, जिनका जन्म 14 सितंबर 1947 को उत्तरी आयरलैंड के काउंटी टायरोन के ओमाग में हुआ था, तब उनका नाम नाइजेल जॉन डर्मोट नील था.  नील के माता-पिता सेना में थे. उनके पिता के परिवार का अंगूर का बाग (वाइनयार्ड) था. जब वे 7 साल के थे, तब नील और उनका परिवार न्यूजीलैंड चला गया. यूनिवर्सिटी ऑफ कैनटरबरी में पढ़ाई के दौरान उनका एक्टिंग से परिचय हुआ. 

1971 में नील को न्यूजीलैंड की टेलीविजन फिल्म 'द सिटी ऑफ नो' में पहला रोल मिला. इसके बाद उन्होंने कई टीवी फिल्मों में काम किया. फिर 1977 में उन्हें न्यूजीलैंड की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'स्लीपिंग डॉग्स' में मुख्य भूमिका मिली. 'स्लीपिंग डॉग्स' के बाद, नील ने ऑस्ट्रेलिया में कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया. इनमें टीवी शो 'द सुलिवन्स' और 1979 की फिल्में 'द जर्नलिस्ट' तथा 'जस्ट आउट ऑफ रीच' शामिल हैं. 1981 में उन्होंने 'ओमेन III: द फाइनल कॉन्फ्लिक्ट' में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय किरदार निभाया, जिसमें उन्होंने डेमियन थॉर्न की भूमिका निभाई थी. 

'जुरासिक पार्क'
उनके द्वारा निभाए गए सभी किरदारों में 1993 की फिल्म 'जुरासिक पार्क' में डॉ. एलन ग्रांट का उनका किरदार शायद सबसे ज्यादा मशहूर है. स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा निर्देशित यह साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म, माइकल क्रिचटन के 1990 के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है. इसमें जेनेटिक वैज्ञानिकों की एक ऐसी टीम की कहानी है, जो विलुप्त हो चुके डायनासोरों को वापस लाकर उनके लिए एक वाइल्डलाइफ पार्क बनाती है. नील का किरदार जीवाश्म विज्ञानी (पैलेओन्टोलॉजिस्ट) जैक हॉर्नर से प्रेरित था. 2022 में फोर्ब्स को दिए एक इंटरव्यू में नील ने कहा, "एलन ग्रांट का किरदार बिल्कुल पुराने और आरामदायक जूतों की तरह है."   
 
कैंसर से जंग

मार्च 2023 में अपनी आत्मकथा 'डिड आई एवर टेल यू दिस?' (Did I Ever Tell You This?) के प्रचार के दौरान नील ने 'द गार्डियन' को बताया कि उनका स्टेज 3 ब्लड कैंसर का इलाज चल रहा है. इससे पहले, उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया कि वे अब कैंसर-मुक्त हैं, लेकिन कीमोथेरेपी लेना जारी रखेंगे. कीमोथेरेपी के दौरान, उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ "बहुत मुश्किल और उदासी भरे पल" (dark moments) देखने पड़े. उन्होंने कहा, "उन मुश्किल पलों ने जीवन की खुशियों को और भी स्पष्ट कर दिया है. अब मैं हर एक दिन के लिए आभारी हूं और अपने सभी दोस्तों का बहुत शुक्रगुजार हूं. बस जिंदा होने की ही खुशी है." 'द गार्डियन' के अनुसार, नील ने बताया कि मार्च 2022 में 'जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन' के प्रचार के दौरान उन्होंने सबसे पहले अपनी ग्रंथियों (glands) में सूजन महसूस की थी और इसके कुछ समय बाद ही उन्हें AITL होने का पता चला. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, "अभिनेता को कीमोथेरेपी दी गई थी, लेकिन जब वह बेअसर होने लगी, तो उन्होंने एक नई कीमोथेरेपी दवा लेना शुरू कर दिया. अब वे कैंसर-मुक्त हैं, लेकिन उन्हें जीवन भर हर महीने यह दवा लेनी होगी."

'द गार्डियन' के अनुसार, अपनी आत्मकथा में नील ने लिखा है कि वे "शायद मरने वाले हैं."  उन्होंने मीडिया को बताया कि किताब लिखने से उन्हें "जीने की एक वजह" मिल गई थी. नील के परिवार में उनके बच्चे हैं - एलेना नील (जो उनकी पूर्व पत्नी नोरिको वातानाबे से हैं) और टिम नील (जो न्यूजीलैंड की अभिनेत्री लिसा हैरो से हैं). 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jurassic Park, Jurassic Park Actor, Sam Neill, Sam Neill Cancer, Sam Neill CAR‑T Therapy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com