विज्ञापन

हरियाणा: कांग्रेस विधायक के परिवार में बड़ी टूट, राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग के बाद बेटे ने तोड़ा नाता

हरियाणा में हाल ही हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती थी. इस चुनाव के दौरान वोट की गोपनीयता के उल्लंघन और क्रॉस-वोटिंग की शिकायत देखने को मिली थी. 

हरियाणा: कांग्रेस विधायक के परिवार में बड़ी टूट, राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग के बाद बेटे ने तोड़ा नाता
  • जिंदगी भर कोई रिश्ता नहीं रखूंगा- नाजिम चौधरी
  • क्रॉस वोटिंग का सच आने के बाद पिता से बातचीत बंद

Haryana News: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस विधायक के परिवार में टूट सामने आई है. क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस विधायक मोहम्मद इजरायल के बेटे नाजिम चौधरी ने अपने पिता और चाचा एम.एस. खान से नाता तोड़ने का ऐलान किया है. NDTV से बातचीत में भावुक और आंखों में आंसू के साथ नाजिम चौधरी ने कहा कि समाज और कांग्रेस विचारधारा के लिए यह फैसला लिया है. मेरा घर भले ही टूट गया हो, लेकिन मेरे घर से कोई राहुल गांधी को नहीं हरा सकता, मैं कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के साथ हूं.

'अलग घर बनाकर रहूंगा'

कांग्रेस विधायक के बेटे नाजिम चौधरी ने आगे कहा कि जिंदगी भर इन दोनों से कोई रिश्ता नहीं रखूंगा, पिता की दौलत शोहरत ठुकरा रहा हूं. अब पिता के घर में नहीं रहूंगा, अलग घर बनाकर रहूंगा और सिर्फ मां से मिलने एकबार घर जाऊंगा. हरियाणा की राजनीति में 5वीं पीढ़ी है और हमारे बुजुर्गों के नाम पर कभी ऐसा दाग नहीं लगा. पिता के इस कदम से पूरा परिवार और बुजुर्ग हैरान और दुखी हैं. पिता द्वारा क्रॉस वोटिंग करने के कारणों पर नाजिम ने कहा कि लोग इसके पीछे पैसे, मंत्री पद या परिसीमन के लाभ जैसी चर्चाएं कर रहे हैं.

पिता ने क्रॉस वोटिंग से किया इनकार

राजनीतिक भविष्य बचाने के लिए पिता को छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लालच होता तो वे बीजेपी में चले जाते, लेकिन समाज और कांग्रेस की विचारधारा के लिए यह फैसला लिया है. ​नाजिम ने बताया कि उनके पूछने पर पिता ने क्रॉस वोटिंग से साफ इनकार किया था. यहां तक कि नाजिम ने ही पिता के पक्ष में फेसबुक पर सफाई भी पोस्ट की थी, लेकिन सच सामने आने के बाद से उनकी पिता से बातचीत बंद है. 

'पूरी साजिश में शामिल चाचा' 

नाजिम ने आरोप लगाया कि क्रॉस वोटिंग की इस पूरी साजिश में उनके चाचा DSP एम.एस. खान भी शामिल हैं, इसलिए उन्होंने उनसे भी नाता तोड़ लिया है. नाजिम ने बताया कि उनके पिता की सुरक्षा अचानक बढ़ा दी गई है और इलाके के SP व DC खुद उन्हें ईद की बधाई देने पहुंचे, जो संदेह पैदा करता है. बता दें कि हरियाणा में हाल ही हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती थी. इस चुनाव के दौरान वोट की गोपनीयता के उल्लंघन और क्रॉस-वोटिंग की शिकायत देखने को मिली थी. 

क्रॉस वोटिंग के लिए कांग्रेस पार्टी की अनुशासन समिति ने पार्टी विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इनमें क्रॉस वोटिंग करने वाले चार विधायकों रेणु बाला, शैली चौधरी, मोहम्मद इलियाज और मोहम्मद इजराइल के नाम सार्वजनिक किए थे. इसके अलावा विधायक जरनैल सिंह को भी नोटिस जारी करके जवाब तलब किया गया है. 

यह भी पढे़ं- 

एक नहीं, दो नहीं, तीन..राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों ने भी बीजेपी को किया सपोर्ट

हरियाणा: कांग्रेस से 'विश्वासघात' करने वाले 5वें विधायक का नाम भी आया सामने, पार्टी ने थमाया नोटिस

लेखक के बारे में
img
श्यामजी तिवारी
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana News, Haryana Rajya Sabha Election, Rajya Sabha Election 2026, Rajya Sabha Election 2026 Haryana, Congress MLA Mohd Israil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com