विज्ञापन

NEET में बायोलॉजी में 300 नंबर, 12वीं बोर्ड में सिर्फ 3 अंक; सही जवाबों पर भी जीरो, CBSE OSM पर फिर उठा सवाल

CBSE 12वीं की छात्रा मानसी झा ने दावा किया है कि OSM से चेक हुई कॉपी में उसे महज 70 में 3 नंबर मिले हैं. मानसी झा के परिवार के अनुसार 16 MCQ में से उसके 9 उत्तर सही थे. लेकिन उसे केवल 3 नंबर ही दिए गए.

NEET में बायोलॉजी में 300 नंबर, 12वीं बोर्ड में सिर्फ 3 अंक; सही जवाबों पर भी जीरो, CBSE OSM पर फिर उठा सवाल
CBSE ने 26 मई को डाटा जारी किया कि 11 लाख 31 हजार 959 में अब भी 2 लाख से ज्यादा स्कैन कॉपी नहीं मिली है. (फाइल इमेज)

NEET परीक्षा में 360 में से 300 नंबर आए लेकिन CBSE की डिजीटल उत्तर पुस्तिका में महज 3 नंबर मिले. जी हां, CBSE परीक्षा के स्कैन कॉपी मिलने के बाद तरह-तरह की गड़बड़ी सामने आ रही है. NDTV ने जब मानसी झा की कॉपी देखी तो पता चला कि OSM से चेक हुई कॉपी में उसे महज 70 में 3 नंबर मिले हैं.19 मई को डिजीटल कॉपी के लिए मानसी ने अप्लाई किया था. तमाम ईमेल और शिक्षा मंत्रालय में फोन करने के बाद 29 मई को जब कॉपी मिली तो परिवारवालों के हैरानी का ठिकाना नहीं रहा. उसे महज 70 में 3 नंबर मिले थे.

Latest and Breaking News on NDTV

बिहार में दरभंगा की रहने वाली मानसी झा के पिता पंकज कुमार ने बताया कि उनकी बेटी के NEET की बायोलॉजी परीक्षा में 360 में 300 नंबर स्कोर किया था. हमें भरोसा नहीं हुआ कि केवल 3 नंबर कैसे मिल सकते हैं. पता चला कि 16 MCQ में से उसके 9 उत्तर सही है. लेकिन केवल 3 नंबर दिया गया है. बाकी उत्तर में जीरो जीरो दिया गया है. 3 नंबर मिलने के बाद भी उसके 64 फीसदी नंबर है. जबकि उसके कम से कम बॉयोलॉजी में 40 नंबर आने चाहिए. सोचिए मानसी झा जैसे छात्रों जो दूर दराज के इलाकों में हैं, उनको किस तरह की परेशानी आ रही है.

CBSE ने 26 मई को डाटा जारी किया कि 11 लाख 31 हजार 959 में अब भी 2 लाख से ज्यादा स्कैन कॉपी नहीं मिली है. इसको लेकर CBSE की ओर से कोई नवीनतम जानकारी नहीं दी गई.सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने CBSE को पत्र लिखकर कहा है कि 100 से ज्यादा छात्रों की ईमेल उनको मिली है जो अब तक उत्तर पुस्तिका की डिजीटल कॉपी उनको नहीं मिली है ऐसे में आज से पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया को शुरु कर दिया गया है.

CBSE के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएंगे छात्र 

दिल्ली के मोक्ष यादव ने दावा किया कि अंग्रेजी के कॉपी की पीडीएफ उसके नहीं है. दावा किया गया कि राइटिंग बदली हुई है दूसरा सप्लीमेंट्री कॉपी ली गई. लेकिन स्कैन कॉपी में खाली पेज छूटे हुए जब मोक्ष की ओर से CBSE को लीगल नोटिस भेजा गया, तो CBSE ने दावा किया कि ये कॉपी मोक्ष यादव की है. अब मोक्ष यादव सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल के जरिए हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cbse On Screen Marking Is Class 12, Cbse On Screen Marking Is Osm, CBSE On-Screen Marking 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com