विज्ञापन

हरियाणा: कांग्रेस से 'विश्वासघात' करने वाले 5वें विधायक का नाम भी आया सामने, पार्टी ने थमाया नोटिस

इससे पहले, राज्य के प्रभारी बीके हरीप्रसाद ने 4 विधायकों के नाम सार्वजनिक किए थे. अब 5वें विधायक से भी जवाब तलब किया गया है.   

हरियाणा: कांग्रेस से 'विश्वासघात' करने वाले 5वें विधायक का नाम भी आया सामने, पार्टी ने थमाया नोटिस

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के मामले में कांग्रेस ने रतिया से विधायक जरनैल सिंह को नोटिस जारी किया है. पार्टी की अनुशासन समिति ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इससे पहले राज्य के प्रभारी बीके हरीप्रसाद ने क्रॉस वोटिंग करने वाले चार विधायकों रेणु बाला, शैली चौधरी, मोहम्मद इलियाज और मोहम्मद इजराइल के नाम सार्वजनिक किए थे. अब 5वें विधायक से भी जवाब तलब किया गया है.   

बीजेपी-कांग्रेस ने जीती थी 1-1 सीट

हाल में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती थी. इस चुनाव के दौरान वोट की गोपनीयता के उल्लंघन और क्रॉस-वोटिंग की शिकायत देखने को मिली थी. भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर बौद्ध ने जीत दर्ज की थी. भाजपा समर्थित इंडिपेंडेंट कैंडिडेट सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा. 

कांग्रेस अध्यक्ष ने दी थी चेतावनी

वोटिंग के दौरान कुल 88 विधायकों ने मतदान किया था. 90 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा के पास 48 सीटें हैं, कांग्रेस के पास 37 सीटें, इंडियन नेशनल लोकदल के पास दो सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों के पास तीन सीटें हैं. हालांकि, इंडियन नेशनल लोकदल के दो विधायक अर्जुन चौटाला और आदित्य देवीलाल वोटिंग से दूर रहे थे. 

वहीं, 5 कांग्रेस विधायकों पर ‘क्रॉस-वोटिंग' के आरोप लगे. इस मामले में हरियाणा के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा था कि कांग्रेस के साथ विश्वासघात करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

चुनाव में पारदर्शिता पर लगाए थे आरोप 

जब वोटों की गिनती पूरी हुई तो दोनों पार्टियों के नेताओं ने अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत का दावा किया. कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि चुनाव की निष्पक्षता में दखल देने की कोशिशें की जा रही हैं. मामले की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से अनुरोध किया था कि नतीजों की घोषणा से पहले वे पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करें.

लेखक के बारे में
img
Gaurav Dwivedi
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana, Rajya Sabha Elections, Rajya Sabha Elections 2026, Cross Voting, Congress MLA Jarnail Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com