विज्ञापन

गाजियाबाद में कुर्बानी दिखाने के नाम पर कत्ल, सुनिए चश्मदीद की जुबानी मर्डर की कहानी, VIDEO

गाजियाबाद के खोड़ा में बकरीद के दिन सूर्या की जिस तरह से हत्या की गई, उससे आस-पास के इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया है. असद और उसके कुछ साथियों पर सूर्या को बीच सड़क पर चाकू मारकर हत्या किए जाने का आरोप है. इसका वीडियो भी सामने आया है. अब सूर्या के दोस्त और उसकी हत्या के चश्मदीद ने NDTV पर उस दिन की पूरी कहानी बताई है.

गाजियाबाद के खोड़ा में बकरीद के लिए सूर्या की हत्या कर दी गई. घटना के चश्मदीद रहे सूर्या के दोस्त ने NDTV को पूरी कहानी बताई है.
  • गाजियाबाद के खोड़ा में बकरीद के दिन सूर्या नामक एक 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या दी गई.
  • इस घटना के बाद से खोड़ा में माहौल तनावपूर्ण हो गया है. सूर्या की मां ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग की है.
  • उस दिन सूर्या के साथ रहे दोस्त आयुष ने कुर्बानी दिखाने के नाम पर किए गए कत्ल की पूरी कहानी NDTV को बताई है.
गाजियाबाद:

Khoda Surya Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में बकरीद के दिन सूर्या नामक एक 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या दी गई. सूर्या को असद नामक शख्स ने कुर्बानी देखने के नाम पर बुलाया था और फिर अचानक बातों-बातों में चाकू निकाल उसपर हमला कर दिया. इस घटना के बाद से खोड़ा में माहौल तनावपूर्ण हो गया है. सूर्या की मां ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग की है. पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस बीच उस दिन सूर्या के साथ रहे उसके दोस्त आयुष ने कुर्बानी दिखाने के नाम पर किए गए कत्ल की पूरी कहानी NDTV को बताई है. 

कुर्बानी दिखाने के नाम पर असद ने हमें बुलाया थाः आयुष

सूर्या के दोस्त आयुष ने बताया, 'ईद वाले दिन असद ने हमे बुलाया था.  उसने कहा था कि आओ साथ में ईद मनाएंगे. हमने कहा भी था कि हम मीट नहीं खाते. इस पर उसने कहा था कि आओ तुम्हें कुर्बानी दिखाते है. वो हमे अपने साथ ले जा रहा था. बीच रास्ते में 5-6 लड़के थे. बातचीत करते-करते असद ने अचानक असद ने चाकू निकाला और सूर्या के पेट में मार दिया.' 

भीड़ जुटने पर पहुंचा तो खून से लथपथ मिला सूर्या

आयुष ने आगे बताया कि सूर्या को चाकू मारने के बाद वो लोग मेरे पीछे आते उससे पहले मैं वहां से जान बचाते हुए भाग गया. फिर जब वहां भीड़ जमा हो गई तब मैं वापस आया. मैंने देखा कि सूर्या खून में लथपथ था. तब हमने उसे उठाया और सेक्टर 62 के फोर्टिंस हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया. 

सूर्या के दोस्त ने बताया- असद से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी

क्या कोई पुरानी रंजिश भी थी... इस सवाल पर आयुष ने कहा कि नहीं हमारे बीच कोई रंजिश नहीं थी. हमारी बातचीत भी नहीं थी. खोड़ा में ही किराए के मकान में रहने वाले उदित नाम एक अन्य युवक ने कहा कि चाकू लगने के बाद सूर्या थोड़ी दूर भागते हुए आया और फिर यही चौराहे पर गिर गया. जिसके बाद वहां आस-पास दुकान में मौजूद लोगों की भीड़ जुटी और फिर उसे तत्काल इलाज के लिए फोर्टिस ले  जाया गया. 

सूर्या के घर के पास दुकान पर काम करता था असद

उदित ने आगे बताया कि असद सूर्या के घर के बाहर स्थित एक दुकान पर काम करता था. उदित ने यह भी बताया कि सूर्या फ्रेंडली नेचर का था. आरोपी असद के घर के पास के लोगों ने कैमरा पर बात करने से इनकार किया है. जानकारी के मुताबिक असद अपने पिता नवाब और माता के साथ यहां रहता हैं. कुछ महीने पहले ही उसने ये कमरा ख़रीदा था. 

28 मई की घटना, वीडियो भी आया सामने

मृतक युवक की पहचान सूर्या चौहान (17 वर्ष) निवासी नवनीत विहार खोड़ा के रूप में हुई है. परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार घटना 28 मई की शाम करीब 3:30 बजे की है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. 

यह भी पढ़ें - गाजियाबाद सूर्या मर्डर केस में चार में से 3 आरोपी गिरफ्तार, बकरीद के दिन खोड़ा कालोनी में हुई थी हत्या

लेखक के बारे में
img
दिव्यांकर तिवारी
Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khoda Surya Murder Case, Ghaziabad Surya Murder, Ghaziabad Surya Murder Case, Surya Murder VIDEO, Murder In Bakrid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com