विज्ञापन

गुरुग्राम: एमएस बिट्टा के काफिले में शराबी ड्राइवर ने लगाई सेंध, पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर

आरोपी सुनील उर्फ विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी गई है. गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ.

गुरुग्राम: एमएस बिट्टा के काफिले में शराबी ड्राइवर ने लगाई सेंध, पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर

हरियाणा के गुरुग्राम में एक बड़ा हादसा टल गया. अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा (AIATF) के अध्यक्ष एमएस बिट्टा के काफिले में शामिल एक पुलिस वाहन को एक कार ने टक्कर मार दी. यह घटना सेक्टर-18 इलाके की बताई जा रही है. टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है. वाहन की टेल लाइट, साइड विंडो और बंपर क्षतिग्रस्त हो गए. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. 

ओवरटेक करने की कोशिश में हादसा

पुलिस के अनुसार, एक कार चालक काफिले से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान उसकी कार अनियंत्रित होकर पुलिस वाहन से टकरा गई. जब पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया तो चालक नशे की हालत में मिला. मौके पर ही मेडिकल जांच की गई, जिसमें ड्राइवर के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. आरोपी की पहचान सुनील उर्फ विक्की के रूप में की गई है.

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

वीआईपी काफिलों के दौरान इस तरह की लापरवाही को गंभीर मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आरोपी के खिलाफ सेक्टर-18 थाने में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

यह भी पढ़ेंः बीजेपी नेता की 2 सगी बहनों से शादी, पहली पत्नी को शॉपिंग करवाई तो दूसरी नाराज; फिर आ गई युवक की मौत की खबर

लेखक के बारे में
img
Gaurav Dwivedi
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram News, MS Bitta, Drink And Drive, VIP Convoy Accident, Haryana News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com