विज्ञापन

फरीदाबाद की सड़क पर रात में सैर करने निकला विशालकाय अजगर, देखते ही राहगीरों की अटकी सांसें

Haryana News: फरीदाबाद के सेक्टर-81 स्थित BPTP पुल के पास एक विशाल अजगर दिखने से राहगीरों में दहशत फैल गई. सड़क पर रेंगते अजगर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

फरीदाबाद की सड़क पर रात में सैर करने निकला विशालकाय अजगर, देखते ही राहगीरों की अटकी सांसें
Faridabad phython news
NDTV

Faridabad Python Viral News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. चिलचिलाती गर्मी में जानवरों का सड़कों पर निकल आना आम बात है, लेकिन जब ये जीव रिहायशी इलाकों में दिखते हैं, तो डर का माहौल बन जाता है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो फरीदाबाद के सेक्टर 81 में BPTP पुल के पास का बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां सड़क पर एक बहुत बड़ा अजगर रेंगता हुआ देखा गया. इसे देखकर वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई.

 सड़क के बीचों-बीच धीरे-धीरे  रेंगकर बढ़ रहा था अजगर

इस खतरनाक लंबे विशालकाय अजगर को अचानक सामने देखकर राहगीरों में डर फैल गया और कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ. वीडियो में साफ दिख रहा है कि अजगर काफी बड़ा था और सड़क के बीच में धीरे-धीरे रेंगता हुआ आगे बढ़ रहा था. वही लोग अपनी गाड़ियां रोककर दूर से उसका वीडियो बना रहे थे.

 पहले भी नहर पार के सेक्टरों में अजगर मिलने की घटनाएं आई थी सामने

अजगर को इस तरह खुले रिहायशी इलाके में देख लोगों में दहशत का माहौल बन गया था. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि फरीदाबाद में पहले भी नहर पार और अन्य सेक्टरों में अजगर मिलने की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे इलाके में वन्य जीवों की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ रही है. फिलहाल, स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग को  इसकी सूचना दे दी थी, जिसके बाद वन विभाग ने अजगर को रेस्क्यीू कर पास के जंगल में सुरक्षित छोड़  दिया. जिसके बाद  लोगों ने राहत की सांस ली.

यह भी पढ़ें: भारत में नेपाल की गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल देना बंद, बॉर्डर के पास पेट्रोल पंप को लेकर प्रशासन का फैसला

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूल के स्पोर्ट्स रूम को टीचर ने बनाया 'बार', टोकने पर प्रिंसिपल पर उड़ेल दी शराब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com