विज्ञापन

गांधीनगर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग साइट पर गिरी क्रेन, कई मजदूर दबे, 9 को बचाया गया

गुजरात के गांधीनगर के कुडासन इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग साइट पर क्रेन गिरने से बड़ा हादसा हो गया. 10 से 15 मजदूरों के मलबे और क्रेन के हिस्सों के नीचे दबे होने की आशंका है.

गांधीनगर के कुडासन इलाके में बड़ा हादसा

गुजरात के गांधीनगर में बड़ा हादसा हुआ है. कुडासन इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की साइट पर क्रेन अचानक गिर जाने से भारी अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया है. कंस्ट्रक्शन साइट पर काम चल रहा था, तभी विशाल क्रेन धड़ाके के साथ नीचे गिर पड़ी. नीचे काम कर रहे करीब 10 से 15 मजदूर मलबे और क्रेन के भारी हिस्सों के नीचे दब गए होने की आशंका है.

मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

इस हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस का काफिला और फायर ब्रिगेड की 4 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. दबे हुए लोगों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. घायलों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराने के लिए एम्बुलेंस भी तैनात कर दी गई हैं. घायलों क इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम हर्ष संघवी

जानकारी के अनुसार, अब तक 12 घायल लोगों को बचाया गया है. गुजरात के DCM हर्ष संघवी घटनास्थल पर पहुंचे. वहां उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा. संघवी पीले रंग की सेफ्टी कैप पहने हुए थे. पुलिस ने घटनास्थल पर भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया.

क्या बोले गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री?

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानशेरिया ने बताया कि हमारी पूरी मेडिकल टीम घायलों को बचाने के लिए काम कर रही है और एक्स-रे व ब्लड टेस्ट जैसे जरूरी टेस्ट कर रही है. अगर बाद में कोई समस्या आती है, तो रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं, ऑर्थोपेडिक्स और सर्जरी के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को भी बुलाया गया है.

यह भी पढ़ें: अब IIT बताएगी कैसे और कब हटेगी 'खड़े हनुमान' की प्रतिमा? कटर और मशीनें भी हो चुकी हैं फेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat News, Accident, Gujarat Accident, Gujarat Accident Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com