विज्ञापन

भारत में नेपाल की गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल देना बंद, बॉर्डर के पास पेट्रोल पंप को लेकर प्रशासन का फैसला

बीते एक महीने में नेपाल में चार बार कीमतों में इजाफा हुआ है. इससे पूरे दक्षिण एशिया में नेपाल में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल मिल रहा है. पेट्रोल की कीमत 219 नेपाली रुपए प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल 207 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है.

भारत में नेपाल की गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल देना बंद, बॉर्डर के पास पेट्रोल पंप को लेकर प्रशासन का फैसला
भारत में नेपाल की गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल देना बंद
IANS

नेपाल में ईंधन संकट और ‘फ्यूल लॉकडाउन' के बीच भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अब नेपाल बॉर्डर के पास (सीमावर्ती) भारत में पेट्रोल पंपों पर नेपाली नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल और डीजल देना बंद कर दिया गया है. यह सख्त फैसला इंधन की तस्करी और कालाबाजारी रोकने के लिए लिया गया है. भारत और नेपाल के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा अंतर है. नेपाल के तराई क्षेत्रों में पेट्रोल करीब 28.79 रुपए और डीजल 31.82 रुपए प्रति लीटर महंगा है. इसी भारी मुनाफे के कारण तस्करी का नेटवर्क सक्रिय हो गया था.

गैलन में तेल ले जाने पर पूर्ण बैन

बिहार में नेपाल से सटे अररिया, किशनगंज में सीमा से सटे कई अधिक पेट्रोल पंप हैं. आपात स्थिति में नेपाली नागरिकों को 50 से 100 रुपए तक का सीमित ईंधन मिल सकता है. व्यावसायिक उपयोग के लिए गैलन में तेल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. हालाकि इस संबंध में फिलहाल अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, हिंदुस्तान कॉरपोरेशन एसोसिएशन के पांच जिलों- अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल, कटिहार के अध्यक्ष वाहिद अंसारी ने बताया कि सरकार के द्वारा दिए गए गाइडलाइंस के अनुसार नेपाल के वाहनों को पेट्रोल डीजल नहीं दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि अररिया जिला के पंप मालिकों को भी सख्त आदेश दिया गया है कि नेपाल नंबर की गाड़ी को तेल नहीं देना है. कालाबाजारी और तस्करी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह प्रतिबंध लगाया गया है. आवश्यक परिस्थितियों में ही केवल गंतव्य तक पहुंचने के लिए सीमित ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा.  

नेपाल में बीते कुछ दिनों कई बार बढ़े तेल के दाम

बता दें कि बीते मार्च महीने में नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन (NOC) ने पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी. 26 मार्च 2026 को नेपाल में पेट्रोल, केरोसीन और डीजल की कीमतों में 15 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. पिछली बार कीमतों में बदलाव 15 मार्च को किया गया था. नए बदलाव के बाद पेट्रोल की कीमतें अब पहली कैटेगरी में 184.50 रुपए प्रति लीटर, दूसरी कैटेगरी में 186 रुपए और तीसरी कैटेगरी में 187 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं. 

इसी तरह डीजल और केरोसिन पहली श्रेणी में 164.50 रुपए प्रति लीटर, दूसरी श्रेणी में 166 रुपए प्रति लीटर और तीसरी श्रेणी में 167 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया. पहली श्रेणी में चराली, विराटनगर, जनकपुर, अमलेखगंज, भालबाड़ी, नेपालगंज और बीरगंज शामिल हैं. सुर्खेत और डांग दूसरी श्रेणी में आते हैं, जबकि काठमांडू, पोखरा और दीपायल तीसरी श्रेणी में शामिल हैं. एनओसी ने स्पष्ट किया कि घरेलू पेट्रोलियम कीमतों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाल की वृद्धि के साथ संरेखित करने के लिए मूल्य वृद्धि आवश्यक थी.

इसी तरह, डीजल और केरोसिन पहली श्रेणी में 164.50 रुपए प्रति लीटर, दूसरी श्रेणी में 166 रुपए प्रति लीटर और तीसरी श्रेणी में 167 रुपए प्रति लीटर का रेट पहुंच गया. ईरान-अमेरिका में युद्ध शुरू होने के बाद से बीते कुछ दिनों में नेपाल में कई बार कीमतों में इजाफा हुआ है. पेट्रोल की कीमत 219 नेपाली रुपए प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल 207 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, 28 फरवरी को नेपाल में पेट्रोल का दाम 154 नेपाली रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 156 नेपाली रुपए प्रति लीटर था. यह दिखाता है कि समीक्षा अवधि के दौरान नेपाल में पेट्रोल का दाम 42.20 प्रतिशत और 32.59 प्रतिशत बढ़ गया है.

यह भी पढे़ं-

हाथों से छीन लिया सामान, पॉलीथीन फाड़कर चेकिंग, भारत सीमा पर बालेन सरकार का ये कैसा 'टैक्स सिस्टम', देखें वीडियो

बदल रहा पड़ोसी नेपाल: अब सरकारी कर्मचारियों को महीने में 2 बार सैलरी, यूनिवर्सिटीज में सियासी यूनियन पर बैन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com