विज्ञापन

तीसरी मंजिल से गिरा 13 साल का छात्र; लोहे की सरिया गले और मुंह को चीरते हुई आर-पार, सूरत की घटना

गुजरात के सूरत में मदरसे का एक 13 वर्षीय छात्र खेलते समय तीसरी मंजिल से गिर गया. निर्माणाधीन इमारत में निकली लोहे की सरिया उसके गले और मुंह के आर-पार हो गई. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती छात्र का इलाज जारी है.

तीसरी मंजिल से गिरा 13 साल का छात्र; लोहे की सरिया गले और मुंह को चीरते हुई आर-पार, सूरत की घटना
सूरत में दर्दनाक हादसा, 13 साल के छात्र के गले से आर-पार हुई लोहे की सरिया
सूरत:

गुजरात के सूरत शहर से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 13 वर्षीय एक छात्र खेलते समय तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया और निर्माणाधीन भवन में निकली लोहे की सरिया उसके गले और मुंह के आर-पार हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और आपातकालीन टीम ने तत्काल छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने के प्रयास में जुटे हैं. गंभीर रूप से घायल छात्र की पहचान बिहार निवासी नाजिश के रूप में हुई है, जो सूरत के स्थानीय मदरसे में पढ़ाई करता है.

खेल के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, नाजिश सूरत के उन पाटिया इलाके स्थित दारुल उलूम मेहमूदिया मदरसे का छात्र है. कक्षाएं खत्म होने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ तिरुपति नगर स्थित एक मस्जिद की तीसरी मंजिल पर खेलने गया था. बताया जा रहा है कि खेलते समय नाजिश ने मस्जिद की ऊपरी मंजिल से पास में बन रही एक इमारत पर छलांग लगाने की कोशिश की. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे गिर गया.

गले और मुंह के आर-पार हुई सरिया

गिरते समय छात्र निर्माणाधीन इमारत में निकली लोहे की सरिया पर जा गिरा. सरिया उसके गले में घुस गई और मुंह से बाहर निकल आई. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए. आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी.

अस्पताल में चल रहा उपचार

गंभीर रूप से घायल छात्र को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, छात्र की जान बचाने और सरिया को सुरक्षित तरीके से निकालने के लिए चिकित्सकीय प्रयास जारी हैं. फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें : जुगाड़ की रेहड़ी बनी जानलेवा; शरीर में आर-पार हुआ सरिया, पटियाला में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surat Accident, Iron Rod Pierces Body, Gujarat News, Viral Video, Construction Site Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com