विज्ञापन

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर रोज बनेगा 15,000 यात्रियों के लिए खाना, TajSATS फ्लाइट किचन का ये है प्‍लान

Navi Mumbai International Airport पर TajSATS का फ्लाइट किचन फिलहाल रोज 7,500 मील तैयार कर रहा है. एयरलाइन और यात्री ट्रैफिक बढ़ने पर क्षमता 15,000 मील तक होने वाली है.

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर रोज बनेगा 15,000 यात्रियों के लिए खाना, TajSATS फ्लाइट किचन का ये है प्‍लान
नवी मुंबई एयरपोर्ट पर तैयार होंगे 15,000 मील्‍स
(File Photo)

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) पर हर दिन 15,0000 एयर पैसेंजर्स के लिए खाना तैयार किया जाएगा. एयरलाइंस की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए यहां फ्लाइट कैटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार हो गया है. एयरपोर्ट परिसर में TajSATS का फ्लाइट किचन फिलहाल रोजाना 40 से ज्यादा उड़ानों को कैटरिंग सपोर्ट दे रहा है. इस किचन में अभी एक दिन में 7,500 तक मील तैयार किए जा सकते हैं. एयरपोर्ट पर उड़ानों और यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ इसकी क्षमता को बढ़ाकर रोजाना 15,000 मील तक किया जा सकता है.

नवी मुंबई एयरपोर्ट ने बताया कि ये सुविधा 25 अक्टूबर 2026 से 27 मार्च 2027 तक चलने वाले विंटर शेड्यूल से पहले घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है. इसमें फूड सेफ्टी पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है. 

एयरपोर्ट परिसर में ही फ्लाइट किचन

TajSATS का फ्लाइट किचन एयरपोर्ट परिसर के अंदर ही स्थित है. इससे उड़ान के लिए तैयार मील को विमान तक पहुंचाने में मदद मिलेगी. सुविधा में आधुनिक रेफ्रिजरेशन सिस्टम और स्केलेबल प्रोडक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर लगाया गया है, ताकि एयरलाइंस के शेड्यूल और मांग में बदलाव के हिसाब से कैटरिंग क्षमता को बढ़ाया या घटाया जा सके.

Latest and Breaking News on NDTV

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चीफ एयरपोर्ट ऑफिसर सुभाष मुरिकेनचेरी ने कहा कि जैसे-जैसे एयरपोर्ट का एयरलाइन नेटवर्क बढ़ रहा है, वैसे-वैसे सपोर्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार भी जरूरी है. उनके मुताबिक TajSATS का फ्लाइट किचन एयरलाइंस को बढ़ती मांग को पूरा करने में लचीलापन देगा और यात्रियों के लिए खान-पान के अनुभव को बेहतर करेगा.

घरेलू ही नहीं, इंटरनेशनल एयरलाइंस को भी सपोर्ट

ये सुविधा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की एयरलाइंस के लिए काम करेगी. खास तौर पर भारत से ऑपरेट करने वाली इंटरनेशनल एयरलाइंस के लिए यहां लोकल मील-अपलिफ्ट की सुविधा उपलब्ध होगी. यानी एयरलाइंस अपने डिपार्चर प्वाइंट के नजदीक से ही कैटरिंग सपोर्ट ले सकेंगी.

कंपनी के मुताबिक भारत से ऑपरेट करने वाली करीब 40% इंटरनेशनल एयरलाइंस अपने खुद के फ्लाइट किचन से बैक कैटरिंग पर निर्भर रहती हैं. NMIA में तैयार किया गया कैटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर इसी तरह की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

7,500 से 15,000 मील रोज बनाने की क्षमता

TajSATS के इस फ्लाइट किचन की मौजूदा क्षमता 7,500 मील प्रतिदिन है. एयर ट्रैफिक और पैसेंजर ट्रैफिक बढ़ने पर इसे 15,000 मील प्रतिदिन तक बढ़ाया जा सकता है.

फैसिलिटी में अलग-अलग डाइटरी जरूरतों के लिए भी कैटरिंग की व्यवस्था है. इसमें स्पेशल मील, एलर्जन-सेंसिटिव मेन्यू और हलाल मील शामिल हैं.

फ्लाइट किचन में फूड सेफ्टी और क्वालिटी के लिए HACCP, ISO 22000 और FSSAI की जरूरतों के मुताबिक प्रक्रियाएं अपनाई जाती हैं. फूड तैयार करने से लेकर उसकी हैंडलिंग, स्टोरेज और विमान तक डिस्पैच करने तक क्वालिटी कंट्रोल की प्रक्रिया लागू है.

TajSATS को एविएशन कैटरिंग के क्षेत्र में चार दशक से ज्यादा का अनुभव है. कंपनी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर भी फ्लाइट किचन ऑपरेट करती है.

क्यों अहम है ये सुविधा?

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर एयरलाइन नेटवर्क के विस्तार के साथ सिर्फ रनवे, टर्मिनल और यात्री सुविधाओं का बढ़ना ही जरूरी नहीं है. एयरलाइंस के रोजाना ऑपरेशन के लिए कैटरिंग जैसी बैकएंड सुविधाएं भी अहम हैं.

TajSATS का स्केलेबल फ्लाइट किचन इसी जरूरत को पूरा करता है. फिलहाल 40 से ज्यादा डिपार्चर फ्लाइट्स को सपोर्ट करने वाली ये सुविधा आगे उड़ानों की संख्या बढ़ने पर अपनी क्षमता को दोगुना कर सकती है. इससे NMIA को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन कनेक्टिविटी के अगले चरण के लिए कैटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार रखने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें | विंटर सीजन से पहले नवी मुंबई एयरपोर्ट ने बढ़ाई कनेक्टिविटी, बस, टैक्सी और शटल सेवाओं का किया विस्तार

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navi Mumbai Airport, Navi Mumbai Airport Flight, Flight Meals, Flight Meal Update, Adani Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com