गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
अहमदाबाद:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन और चार दिसंबर को एक बार फिर चुनावी राज्य गुजरात का दौरा करेंगे एवं सौराष्ट्र एवं दक्षिण गुजरात में सात रैलियों को संबोधित करेंगे. इन क्षेत्रों में नौ दिसंबर को मतदान होना है. राज्य भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने बताया कि तीन दिसंबर को मोदी दक्षिण गुजरात के भरूच और सौराष्ट्र के सुरेंद्रनगर और राजकोट में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. मोदी श्री स्वामीनारायण गुरुकुल विश्वविद्यालय प्रतिष्ठानम (एसजीवीपी) के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए उस शाम अहमदाबाद भी जाएंगे.
एसजीवीपी की वेबसाइट के अनुसार प्रधानमंत्री प्रतिष्ठान परिसर में नवनिर्मित अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे. अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी वलसाड के धरमपुर और सौराष्ट्र के भावनगर, जूनागढ़ एवं जामनगर में रैलियों को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री ने 27 और 28 नवंबर को सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में आठ रैलियों को संबोधित किया था.
गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए नौ और 14 दिसंबर को दो चरण में मतदान होंगे और मतों की गणना 18 दिसंबर को की जाएगी. पहले चरण में सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के 89 सीटों पर मतदान होंगे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Gujarat Assembly Elections 2017