विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2017

राहुल गांधी का आज से गुजरात दौरा, सोमनाथ मंदिर जाएंगे, चुनाव नतीजों पर नेताओं से करेंगे चर्चा

राहुल गांधी हाल में संपन्न गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान विभिन्न मंदिरों में दर्शन के लिए गये थे जिनमें सोमनाथ मंदिर भी शामिल था.

राहुल गांधी का आज से गुजरात दौरा, सोमनाथ मंदिर जाएंगे, चुनाव नतीजों पर नेताओं से करेंगे चर्चा
राहुल गांधी चुनावी दौरे के दौरान भी सोमनाथ मंदिर गए थे (फाइल फोटो)
  • आज से राहुल गांधी तीन दिन के गुजरात दौरे पर
  • सोमनाथ मंदिर भी जाएंगे
  • नए विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद आज कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के दौरे पर जाएंगे. राज्य में पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं, नए विधायकों से मुलाकात करेंगे. राहुल ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर के दर्शनों के लिए भी जाएगे. पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी अपने गुजरात दौरे की शुरूआत गिर सोमनाथ जिले में स्थित सोमनाथ मंदिर के दर्शनों के साथ करेंगे. राहुल गांधी हाल में संपन्न गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान विभिन्न मंदिरों में दर्शन के लिए गये थे जिनमें सोमनाथ मंदिर भी शामिल था.

बीजेपी के सभी झूठ सामने आ रहे, देश में कोई गुजरात मॉडल है ही नहीं : राहुल गांधी

इससे पहले जब राहुल सोमनाथ मंदिर गये तो एक विवाद पैदा हो गया था क्योंकि उनका नाम मंदिर के रजिस्टर में गैर हिंदू वाले कालम में दर्ज किया गया था. बाद में कांग्रेस ने स्पष्ट किया था कि पार्टी की ओर से मंदिर के रजिस्टर में यह दर्ज नहीं किया गया था.

VIDEO- बीजेपी की बुनियाद झूठ पर, एक-एक कर झूठ बाहर आ रहे हैं : राहुल गांधी

सूत्रों के अनुसार राहुल गुजरात में पार्टी के विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं के साथ अलग अलग मुलाकात भी करेंगे. शाम को वह अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय सभागार में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे. गुजरात चुनाव के दौरान राहुल की अगुवाई में पार्टी ने व्यापक प्रचार किया था. हालांकि इस चुनाव में पार्टी को विजय नहीं मिली किंतु उसने 77 सीटों पर सफलता पायी. भाजपा को इस चुनाव में 99 सीटें मिली.

इनपुट : भाषा

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Gujarat Assembly Election Result 2017, AssemblyPollsResult2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com