विज्ञापन

FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में मेसी-यमाल नहीं, सिमोन और मार्टिनेज के बीच भी होगी असली जंग, कौन पड़ेगा भारी?

Spain-Argentina World Cup Final: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में जहां सबकी नजर मेसी पर होगी तो वहीं दूसरी ओर इस मैच में निर्णायक भूमिका गोलकीपरों की होगी.

FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में मेसी-यमाल नहीं, सिमोन और मार्टिनेज के बीच भी होगी असली जंग, कौन पड़ेगा भारी?
Unai Simon vs. Emiliano Martinez, FIFA World cup Final:

Unai Simon vs. Emiliano Martinez: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खिताब जंग खेला जाएगा. इस मैच में जहां सबकी नजर मेसी और लामिन यमाल  पर है तो वहीं, इस खिताबी जंग में निर्णायक की भूमिका गोलकीपर निभा सकते हैं. इस फाइनल में दोनों टीमों के गोलकीपरों पर सबसे ज्यादा फोकस रहने वाला है. स्पेन के उनाई सिमोन और अर्जेंटीना के एमिलियानो मार्टिनेज के बीच गोलकीपिंग की टक्कर काफी रोमांचक होगी. 

उनाई सिमोन, गोलकीपर (स्पेन)

स्पेन के वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने के पीछे गोलकीपर उनाई सिमोन का सबसे बड़ा हाथ रहा है. स्पेन के  मजबूत डिफेंस में गोलकीपर का अहम किरदार होता है. इस बार भी स्पेन की टीम का डिफेंस जबरदस्त रहा है और इसका अहम कारण गोलकीपर उनाई सिमोन रहे हैं. चौंकाने वाली बात ये है कि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाया है. फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल में उनाई सिमोन ने एमबाप्पे के कई शॉट रोके जिसने मैच में सारा फर्क पैदा किया था. अब फाइनल में मेसी के खिलाफ उनाई सिमोन सबसे बड़े दिवार बनकर खड़े होंगे. अर्जेंटीना के लिए उनाई सिमोन के दिवार को तोड़ना किसी चुनौती से कम नहीं होगा. बता दें कि सिमोन ने सभी मैच मिलाकर 609 मिनट तक गोल नहीं खाने का रिकॉर्ड भी बनाया है. उनाई सिमोन ने टूर्नामेंट में बेहतरीन गोलकीपर के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया है और अगर स्पेन खिताब जीतता है, तो वे 'गोल्डन ग्लव' अवॉर्ड के प्रबल दावेदार होंगे. 

एमिलियानो मार्टिनेज

एमिलियानो मार्टिनेज अर्जेंटीना के लिए गोलकीपर के तौर पर बहुत अच्छा परफॉर्मेंस किया है. उन्होंने अब तक सभी 7 मैचों में शुरुआत की है और टूर्नामेंट के दौरान कई बार शानदार सेव किए हैं, जिससे अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच पाया है. अब फाइनल में उनसे एक चमत्कारिक परफॉर्मेंस की उम्मीद मेसी एंड कंपनी कर रही होगी.  सोफास्कोर के अनुसार, वर्ल्ड कप में मार्टिनेज की रेटिंग 6.66 रही है. ग्रुप स्टेज में उन्होंने अल्जीरिया के खिलाफ 6.6, ऑस्ट्रिया के खिलाफ 6.8 और जॉर्डन के खिलाफ 6.6 का स्कोर किया. नॉकआउट मैचों में उन्होंने केप वर्डे के खिलाफ 6.7, मिस्र के खिलाफ 6.0, स्विट्जरलैंड के खिलाफ 7.2 और इंग्लैंड के खिलाफ 6.7 का स्कोर दर्ज किया. फाइनल से पहले मार्टिनेज के नाम 9 सेव किए हैं. 

मार्टिनेज को ग्रुप स्टेज का फायदा मिला जहां उन्हें बहुत ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी, उन्होंने सिर्फ जॉर्डन के खिलाफ गोल खाया. हालांकि, नॉकआउट मैचों में उन्होंने अपनी मौजूदगी का एहसास कराया है. भले ही उन्होंने 6 गोल खाए, लेकिन विरोधी टीमों ने अर्जेंटीना को टूर्नामेंट से बाहर करने की पूरी कोशिश की और नाकाम रहीं. स्पेन की टीम मार्टिनेज को चौंकाने या उनकी एकाग्रता भंग करने के लिए आक्रामक खेल दिखाएगी, ऐसे में गोलकीपर को अहम पलों में सावधान रहना होगा.

वर्ल्ड कप फाइनल में कौन गोलकीपर बाजी मारेगा?

अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले मुकाबले में लियोनेल मेस्सी और लामिन यमाल  की भूमिका अहम हो सकती है. लेकिन यह भी साफ है कि एमिलियानो मार्टिनेज और उनाई साइमन को अपनी-अपनी टीमों को जीत दिलाने के लिए कमाल के सेव करने होंगे. इसमें कोई शक नहीं कि फाइनल से पहले स्पेन का डिफेंस सबसे अच्छा रहा है, दूसरी ओर, अर्जेंटीना ने इस टूर्नामेंट में 7 गोल खाए हैं. केप वर्डे, मिस्र और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ तो वे टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर भी थे. 

गोलकीपर निभाएंगे निर्णायक भूमिका

मुश्किल हालात का डटकर सामना करने के मामले में अर्जेंटीना का पलड़ा भारी है, स्पेन का डिफेंस बेहद अनुशासित रहा है और उन्होंने पुर्तगाल, बेल्जियम और फ्रांस जैसी मजबूत अटैक वाली टीमों को भी रोककर रखा है. अर्जेंटीना भी एक खतरनाक अटैक वाली टीम है जिसे उन्हें रोकना होगा. लेकिन गोलकीपर में इस समय स्पेन का दम ज्यादा मजबूत दिखता है. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि उनाई सिमोन एक निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं और स्पेन को अपना दूसरा वर्ल्ड कप जिताने में मदद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup Final: लामिन यमाल ही नहीं, मेसी के साथ बचपन में दिखे ये 3 स्पेनिश स्टार, अब World Cup Final में देंगे टक्कर

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Final: मेसी के पास इतिहास रचने का मौका, दांव पर होंगे 10 बड़े रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com