विज्ञापन
24 days ago

Today Weather Live Updates: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं. जबकि हिमाचल प्रदेश में भी लैंडस्लाइड को लेकर सड़कें बंद हैं. मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से बारिश हो रही है. अगले तीन से चार दिन बारिश के लिहाज से अहम होने वाले हैं. जबकि अमरनाथ यात्रा भी बारिश से रुक गई है. 

Live Updates

PM Modi IIT Delhi Live: पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया. उन्होंने छात्रों को डिग्री दी और मेडल पहनाए. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आप केवल यहां से डिग्री लेकर नहीं निकल रहे हैं. बल्कि सपने लेकर निकल रहे हैं. 

Live Updates

दिल्ली-NCR में बारिश में गुजरेगा वीकेंड

दिल्ली-NCR में वीकेंड बारिश से गुजरने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) शनिवार को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं बारिश के चलते आज भी दिनभर ट्रैफिक को लेकर भी एडवाजयरी जारी की गई है. बारिश और वीकेंड होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक भी प्रभावित रह सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन ने यात्रियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है. लगातार बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है. गाजियाबाद, नोएडा में सड़कें तलाब में तब्दील हो गई थी. ऐसे में कई जिलों में आज स्कूलों को भी बंद रखने का फैसला किया गया है.

Live Updates

कैंपस का जीवन और कैंपस के बाहर का जीवन से अलग: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा 'कैंपस का जीवन और कैंपस के बाहर का जीवन, इन दोनों में बहुत बड़ा अंतर होता है.IIT की परीक्षा में सिलेबस होता है लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस होता है. जिंदगी कुछ अलग तरह से चलती है। वहां न कोई तय कोर्स होता है न कोई प्रश्न पत्र होता है. कई बार तो ये भी कोई नहीं बताता कि असली सवाल क्या था. वो सवाल भी आपको खुद पहचानना पड़ता है.'

IIT दिल्ली आना मेरे लिए बहुत खास है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा 'आज देश के आप सभी प्रतिभाशाली युवाओं के जीवन की नई यात्रा शुरू हो रही है. आप इस समय जीवन के एक यादगार पल को जी रहे हैं. उत्साह, उमंग, सपनों और भावनाओं से सराबोर इस क्षण का हिस्सा बनना, IIT दिल्ली के इस कैंपस में आना, आपके साथ ये अनुभव साझा करना, मेरे लिए भी बहुत खास है. 

हर छात्र की नई शुरुआत होगी: पीएम मोदी

आज आप सभी और सारे छात्र इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं लेकिन मन के किसी कोने में कुछ और चल रहा होगा. हर छात्र के मन में आने वाले कल की अपनी-अपनी तस्वीर होगी. कई छात्र अपनी पहली सैलरी का इंतजार कर रहे होंगे. कोई नए शहर में नई शुरूआत की तैयारी में होगा. कई साथी अपने पहले स्टार्टअप का सपना देख रहे होंगे. हर किसी का रास्ता अलग है. हर किसी का सपना अलग है लेकिन इन सबके बाद भी एक एहसास ऐसा है जो आप सभी के मन में एक सा होगा. 

पीएम मोदी ने 3000 छात्रों को दी डिग्री

IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह पीएम मोदी ने 3000 छात्रों को डिग्री दी है. जिसमें पीएचडी कर रहे 587 स्टूडेंट भी शामिल हैं. पीएम मोदी ने कहा कि आज IIT दिल्ली में AI से जुड़े कुछ नई पहल भी शुरू हुई है. मैं इसके लिए भी आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. 

दिल्ली में अगस्त में कब-कब हुई रिकॉर्ड बारिश

दिल्ली में इस साल भी अगस्त में झमाझम बारिश हुई है. 2021 में अगस्त के महीने में दिल्ली में अच्छी बरसात हुई थी. दिल्ली में कब-कब अगस्त में अच्छी बरसात हुई है. इसकी जानकारी...

 

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा

दिल्ली में लगातार बारिश के बाद यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति भी दिख रही है. दिल्ली में आज भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिससे जल स्तर बढ़ रहा है. 

अमरनाथ यात्रा रुकी

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा पर भी ब्रेक लग गया है. अधिकारियों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में भारी बारिश के अनुमान और तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी के कारण शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई. उन्होंने बताया कि आज सुबह तीर्थयात्रियों के किसी भी नए जत्थे को भगवती नगर बेस कैंप से कश्मीर घाटी के लिए जाने की इजाज़त नहीं दी गई. प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है और मौसम तथा जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे की हालत के आधार पर तीर्थयात्रियों की आवाजाही की समीक्षा करेगा. यह हाईवे कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली एकमात्र ऐसी सड़क है जो हर मौसम में खुली रहती है.

उत्तराखंड में भारी बारिश का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से गंगा समेत 6 नदियां उफान पर चल रही हैं. वहीं बागेश्वर, टिहरी, चमोली और रुद्रप्रयाग में यलो अलर्ट जारी किया गया है. लैंडस्लाइड और बरसात की वजह से 130 से ज्यादा सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी तेज बरसात की संभावना आज दिनभर उत्तराखंड में जारी की है.

हरियाणा के कई इलाकों में जलभराव

भारी बारिश के बाद हरियाणा के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है. झज्जर के कई इलाकों में बारिश के बाद जलभराव हो गया है. जिससे यहां लोगों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भी बारिश की संभावना जताई है. 

दिल्ली-NCR के तापमान में गिरावट

दिल्ली-NCR के आसमान में बादलों का डेरा है. मौसम विभाग के अनुसार तापमान में भी गिरावट है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. ऐसे में यहां गर्मी से लोगों को राहत मिली है.  

दिल्ली-NCR में शनिवार को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR में शनिवार को भी मौसम विभाग ने अच्छी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में 8 अगस्त को दिनभर अच्छी बरसात हो सकती है. मौसम विभाग ने यहां लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. वीकेंड यहां बारिश में गुजर सकता है. जबकि तापमान में भी गिरावट होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. तापमान में अगले कुछ दिनों तक गिरावट का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-NCR रीजन में अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव दिख सकता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi NCR Weather Today, IMD Rain Alert, Waterlogging, Delhi NCR Traffic Advisory, Noida Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com