टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बीती रात सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए अपनी परेशानी साझा की. उन्होंने अपने पोस्ट में उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी को टैग किया था. पंत ने अपने पोस्ट में उत्तराखंड में जमीन खरीदने में आ रही दिक्कतों के बारे में लिखा था. पंत ने सीएम धामी को टैग करते हुए लिखा- मैं उत्तराखंड में जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं. लेकिन मुझे यहां रहने के लिए कोई बड़ी और साफ जगह नहीं मिल पा रही है. पंत के एक्स पोस्ट पर अब उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का जवाब सामने आया है.
ऋषभ पंत के पोस्ट पर उत्तराखंड सीएम धामी का जवाब
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषभ पंत के पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा- प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखण्ड के गौरव हैं. आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है. अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है.
उन्होंने आगे लिखा- आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है. वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे.
प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखण्ड के गौरव हैं। आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 8, 2026
आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को… https://t.co/v3iFQVpxUK
उत्तराखंड के मूल निवासी हैं ऋषभ पंत
मालूम हो कि टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं. हालांकि उनका बचपन दिल्ली में बीता है. अब वो अपने गृह राज्य में जमीन खरीदना चाह रहे हैं. लेकिन उन्हें जमीन नहीं मिल पा रही है. इसके लिए उन्होंने शुक्रवार देर रात एक्स पर पोस्ट किया था.
ऋषभ पंत ने देर रात किए पोस्ट में क्या लिखा था
अपने पोस्ट में सीएम धामी को टैग करते हुए पंत ने लिखा, ‘नमस्ते सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का स्थानीय निवासी होने के नाते मुझे काफी समय हो गया है. मैं दिल्ली से अपना बेस शिफ्ट करके उत्तराखंड में जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे यहां रहने के लिए कोई बड़ी और साफ जगह नहीं मिल पा रही है. मुझे अपने उत्तराखंड से बहुत प्यार है. मेरी आपसे गुजारिश है कि कृपया जमीन अधिग्रहण में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल स्पष्टता न होने से यह एक नाइटमेयर बन गया है.'
A gift would be lovey for representation out states at the highest level internationally stages but if you allow me I wanna buy it fromGovernment and on there rates at least I can have my first house built in my own state and our state please be helpful. Seriously didn't know…
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) August 7, 2026
पंत ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि "वह अपने पहाड़ी लोगों के बीच वापस लौटना चाहते हैं और राज्य के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं. 3 साल से कोशिश करने के बावजूद उन्हें अब तक जमीन नहीं मिल पाई है"
उपहार में नहीं, पैसे देकर जमीन खरीदना चाहते हैं पंत
पंत ने अपने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में साफ किया कि "वह राज्य से कोई मुफ्त जमीन या तोहफा नहीं मांग रहे हैं. उन्होंने लिखा, ‘इंटरनेशनल लेवल पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपहार मिलना अच्छी बात होगी, लेकिन अगर आप अनुमति दें तो मैं इसे सरकार से और सरकारी दरों पर ही जमीन खरीदना चाहता हूं. कम से कम मैं अपने और हमारे राज्य में अपना पहला घर बना सकूं. सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि यह प्रक्रिया कैसे करनी है."
यह भी पढ़ें - ‘3 साल से भटक रहा हूं...' ऋषभ पंत का दर्द छलका, रात 1 बजे CM पुष्कर सिंह धामी से मांगी जमीन खरीदने में मदद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं