FIFA World Cup Prize Money: वर्ल्ड चैंपियन स्पेन ने ना सिर्फ दुबारा वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. उसकी इनामी रकम भी दूसरी सभी टीमों से कई गुणा ज्यादा है. विश्व विजेता स्पेन को इनाम के तौर पर 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर या 480 करोड़ रुपये की इनामी रकम मिली. जबकि, उपविजेता अर्जेन्टीना को फ़ाइनल में हार का खामियाजा इनाम की राशि में भी भुगतना पड़ा. अर्जेन्टीना को स्पेन 17 मिलियन डॉलर कम यानी 160 करोड़ रुपये कम कमाई हुई. उपविजेता के तौर पर अर्जेन्टीना 33 मिलियन डॉलर यानी करीब 320 करोड़ रुपये इनाम का हकदार बन गया.
फ़ीफा की 48वीं टीम को भी क्रिकेट वर्ल्ड चैंपियन से ज़्यादा इनाम
फ़ीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेनेवाली सभी टीमों को बड़ी इनामी रकम हासिल होती है. टूर्नामेंट में 33वें से 48वें नंबर पर आनेवाली टीम को भी 9 मिलियन डॉलर या क़रीब 85 करोड़ रुपये मिलते हैं.
क्रिकेट से इसकी तुलना करें तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन को $3.6 million (क़रीब 35 करोड़ रुपये), वनडे वर्ल्ड चैंपियन को $2.24 million (22 करोड़ रुपये) और टी-20 वर्ल्ड चैंपियन को $2.45 million (क़रीब 24 करोड़) रुपये की इनामी रकम मिलती है. फ़ीफ़ा की 48वीं टीम को भी टी-20 वर्ल्ड चैंपियन से साढ़े तीन गुणा ज़्यादा ज़्यादा रकम हासिल होती है. ये भी ध्यान देने वाली बात है कि फ़ीफ़ा के 211 सदस्य हैं जबकि ICC अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट संघ के 111 (12 फ़ुल मेंबर्स+ 99 असोसिएट मेंबर्स) सदस्य हैं.
अगले वर्ल्ड के लिए फ़ीफ़ा बांटेगा 7000 करोड़ रुपये
फ़ीफ़ा को हर वर्ल्ड कप के आयोजन से करोड़ों का फ़ायदा होता है. बड़ी बात ये है कि फ़ीफ़ा अगले साल होनेवाले टूर्नामेंट के लिए कतर 2022 से 50% ज़्यादा मतलब 727 मिलियन डॉलर यानी क़रीब 7000 करोड़ रुपये अपने सदस्य फ़ुटबॉल संघों में बांटेगा. यानी दुनिया के सभी देशों के लिए अपने फ़ुटबॉल का लेवल को बढ़ाने और नाम के साथ मालामाल होने के मौक़े के लिए ये एक खूबसूरत और लुभावना संदेश भी है.
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप की प्राइज़-मनी (क़रीब रुपये)
• चैंपियन: 50 मिलियन डॉलर – 480 करोड़ रुपये
• उपविजेता: 33 मिलियन डॉलर- 320 करोड़ रुपये
• तीसरे नंबर की टीम: 29 मिलियन डॉलर- 280 करोड़ रुपये
• चौथे नंबर की टीम: 27 मिलियन डॉलर – 260 करोड़ रुपये
• 5वें- 8वें नंबर की टीम: 19 मिलियन डॉलर – 185 करोड़ रुपये
• 9वें- 16वें नंबर की टीम: 15 मिलियन डॉलर - 145 करोड़ रुपये
• 17वें- 32वें नंबर की टीम: 11 मिलियन डॉलर - 105 करोड़ रुपये
• 33वें-48वें नंबर की टीम: 9 मिलियन डॉलर - 85 करोड़ रुपये
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup Final: स्पेन से हारे तो रोने लगे मेसी, लामिन यमाल ने दी सांत्वना, लगाया गले से
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं