Lamine Yamal Embraces Lionel Messi: कभी-कभी कुछ कहानियां पहले से लिखी होती है, इसका ताजा उदाहरण लामिन यमाल और मेसी की वह खूबसूरत तस्वीर है जब मेसी ने उन्हें 19 साल पहले गोद में खेलाया था. अब फाइनल में दोनों एक दूसरे से सामने थे. इस बार किस्मत स्पेन के युवा सुपरस्टार लामिन यमाल के साथ, फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 हराया. इस हार से मेसी काफी दुखी हो गए और उनके आंखों से आंसू निकले, लेकिन इसके बाद फिर क्या था. कुछ ऐसा हुआ जिसे पूरी दुनिया याद रखेंगे.
Argentine fans are singing for him for the last time and he is crying
— CulerGavi (@CulerGavi) July 19, 2026
This is so heartbreaking 💔 pic.twitter.com/0lBIs1eREH
मेसी को लगाया गले से
जब अर्जेंटीना की टीम को हार मिली तो मेसी इमोशनल हो गए और उनके आंखों से आंसू निकल आए. यह देखकर लामिन यमाल उनके पास गए और उन्हें गले से लगाकर सांत्वना दी. इस तस्वीर ने फैन्स का दिल जीत लिया. दोनों की अब यह एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर फैन्स की सबसे पसंदीदा तस्वीर में से एक बन गई है.
Lamine Yamal comforting Lionel Messi after the final is easily the most wholesome moment you'll see today. 🥹❤️ pic.twitter.com/efGNbaWc4A
— MC (@CrewsMat10) July 19, 2026
मेसी का उत्तराधिकारी
यमाल, जिन्हें अगला बड़ा स्टार माना जा रहा है, मैच के बाद मेसी के पास आए, कई लोगों ने इस पल को मेसी से यमाल को कमान सौंपने के तौर पर देखा, क्योंकि दोनों खिलाड़ी बार्सिलोना की ला मासिया अकादमी से निकले हैं.
वर्ल्ड कप फाइनल में पहली बार हुआ ऐसा
मेसी (जन्म जून 1987) और यमाल (जन्म जुलाई 2007) दोनों ही फाइनल मैच में शुरुआती टीम का हिस्सा थे. वर्ल्ड कप फाइनल में ऐसा पहली बार हुआ जब दोनों टीमों के खिलाड़ियों की उम्र में 20 साल या उससे ज़्यादा का अंतर था. मेसी और यमाल की जन्म तारीखों में 20 साल और 19 दिन का अंतर है.
क्या मेसी अगले वर्ल्ड कप तक खेल पाएंगे
मेसी पहले ही वर्ल्ड कप जीत चुके हैं और अब 39 साल के हैं, इसलिए 2030 में खेलना बहुत मुश्किल लग रहा है. हालांकि, फ़ाइनल के बाद उन्होंने अर्जेंटीना की नेशनल टीम के साथ अपने भविष्य के बारे में कोई बात नहीं की. 39 साल की उम्र में भी, इस शानदार टूर्नामेंट के बाद इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि मेसी अभी भी दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं. अर्जेंटीना के फाइनल तक पहुंचने के सफर में, उन्होंने 8 गोल किए और 4 असिस्ट दिए, जिससे उन्होंने अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Final: लामिन यमाल का तहलका, रचा इतिहास, ऐसा कमाल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं