विज्ञापन

FIFA World Cup 2026 Final: लामिन यमाल का तहलका, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी

Lamine Yamal record in FIFA World Cup 2026: स्पेन के इस युवा खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाते समय ठीक उतनी ही उम्र का रिकॉर्ड बनाया जितनी उम्र में कौटिन्हो ने यह उपलब्धि हासिल की थी,

FIFA World Cup 2026 Final: लामिन यमाल का तहलका, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी
Lamine Yamal record in FIFA World Cup 2026:

Lamine Yamal creates history, स्पेन ने अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल मैच में 1-0 से जीत दर्ज करते हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। सब्स्टीट्यूट फेरान टोरेस स्पेन की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने एक्स्ट्रा टाइम में निर्णायक गोल दागते हुए टीम को साल 2010 के बाद उसका दूसरा खिताब जिताया. इस जीत में भले ही  लामिन यमाल  कोई गोल नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो इससे पहले कभी नहीं हुआ है. यमाल इंटरनेशनल फुटबॉल इतिहास में 19 साल या उससे कम उम्र के तौर पर यूरो कप फाइनल और फीफा वर्ल्ड कप फाइनल दोनों बड़े टूर्नामेंट्स के फाइनल खेलने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं .

वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

19 जुलाई, 2026 को लामिन यमाल  वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं लामिन यमाल वर्ल्ड कप जीतने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में पहले नंबर पर पेले हैं, पेले 17 साल और 249 दिन की उम्र में वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. 

सबसे युवा खिलाड़ी जिन्होंने कभी वर्ल्ड कप जीता

रैंकखिलाड़ीउम्रदेश
1पेले17 साल और 249 दिनब्राज़ील
2रोनाल्डो17 साल और 298 दिन
 
ब्राज़ील
3ज्यूसेपे बर्गोमी
18 साल और 174 दिन
 
इटली
4कोउटिन्हो19 साल और 6 दिनब्राज़ील
4लामिन यमाल19 साल और 6 दिनस्पेन
5मार्को एंटोनियो
 
19 साल और 135 दिन
 
ब्राज़ील
6पाउ कुबारसी19 साल और 178 दिन
 
स्पेन
7काइलियन एम्बाप्पे19 साल और 207 दिन
 
फ़्रांस
8मज़ोला19 साल और 309 दिनब्राज़ील
9रूबेन मोरन19 साल और 344 दिनउरुग्वे


स्पेन के इस युवा खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाते समय ठीक उतनी ही उम्र का रिकॉर्ड बनाया जितनी उम्र में कौटिन्हो ने यह उपलब्धि हासिल की थी, यानी 19 साल और छह दिन. ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी में हुए 2026 वर्ल्ड कप के फाइनल में, लामिन यामल की टीम  ने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराया.  स्पेन के लिए आठ मैचों में खेलते हुए, लामिन यमाल ने अपनी टीम के लिए 1 गोल किया.

टोरेस के गोल से जीता स्पेन

टोरेस ने मुकाबले के 106वें मिनट में मैच का पहला और इकलौता गोल दागा. इसके बाद स्पेन ने दबाव बनाना जारी रखा. इस बीच टीम को लगा कि उन्होंने एक्स्ट्रा टाइम में अपनी बढ़त दोगुनी कर ली है, लेकिन गोल से पहले फाउल होने के कारण उस प्रयास को अमान्य करार दिया गया. हालांकि, लुइस डे ला फुएंते की टीम ने संयम बनाए रखा और आसानी से मैच के आखिरी पल बिताते हुए अर्जेंटीना के विश्व चैंपियन के दौर को खत्म कर दिया.

यह जीत स्पेन के लिए एक शानदार टूर्नामेंट का समापन थी. यह टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और साल 2010 की अपनी ऐतिहासिक सफलता के बाद दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया. अर्जेंटीना ने चार साल पहले साल 2022 में कतर में खिताब जीता था, लेकिन इस बार 'मेसी एंड कंपनी' खिताब के बेहद करीब आकर चूक गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com