विज्ञापन

Kylian Mbappe: FIFA वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के 5 खिलाड़ी, काइलियन एम्बाप्पे पहुंचे इस नंबर पर

FIFA World Cup 2026, England vs France: काइलियन एम्बाप्पे के करियर में अब 22 FIFA वर्ल्ड कप गोल हो गए हैं, जिससे उन्होंने सबसे ज़्यादा गोल के मामले में लियोनेल मेसी (21) को पीछे छोड़ दिया है (उम्मीद है कि मेसी रविवार को स्पेन के ख़िलाफ़ फ़ाइनल खेलेंगे) और इस रिकॉर्ड को अपना बना लेंगे.  

Kylian Mbappe: FIFA वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के 5 खिलाड़ी, काइलियन एम्बाप्पे पहुंचे इस नंबर पर
Kylian Mbappe record, FIFA World Cup 2026: एमबाप्पे का करिश्मा

Kylian Mbappe record: इंग्लैंड ने फीफा वर्ल्ड कप में तीसरे स्थान की जंग में कमाल का खेल दिखाते हुए फ्रांस को 6-4 से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया. यह मैच काफी रोमांचक रहा.  पहले हाफ में 4-0 से आगे रहने के बावजूद इंग्लैंड की टीम को दूसरे हाफ में फ्रांस से जोरदार टक्कर मिली, बुकायो साका ने हैट्रिक लगाई, जबकि किलियन एमबाप्पे ने दो गोल कर मैच के रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया था. लेकिन बाद में  जूड बेलिंगहम ने 98वें मिनट में गोल कर इंग्लैंड की जीत पर मुहर लगाई. भले ही इंग्लैंड से फ्रांस की टीम हार गई लेकिन किलियन एमबाप्पे ने दो गोल करके वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इन दो गोल के साथ एम्बाप्पे के टूर्नामेंट में 10 गोल हो गए हैं, जिससे वे मेसी से दो गोल आगे हो हैं. मेसी ने टूर्नामेंट में 8 गोल करने में सफलता हासिल की है. 

इसके अलावा काइलियन एम्बाप्पे एक ही टूर्नामेंट में 9 या उससे ज़्यादा गोल करने वाले दुनिया के  सिर्फ़ पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं, और 1970 के बाद ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं.

एक ही टूर्नामेंट में 9 या उससे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

  1. जस्ट फॉनटेन 1958 - 13 गोल
  2.  सैंडोर कोक्सिस 1954 — 11 गोल
  3. गर्ड मुलर 1970 — 10 गोल
  4. किलियन एम्बाप्पे 2026 — 10 गोल
  5. यूसेबियो 1966 - 9 गोल
  6. मेसी 2026- 8 गोल

 एम्बाप्पे 2026 वर्ल्ड कप में 14 गोल में योगदान (10 गोल + 4 असिस्ट),  इतिहास में किसी एक टूर्नामेंट में यह दूसरा सबसे बेस्ट रिकॉर्ड है.

अब तक के टॉप 4:

  1. फॉन्टेन 1958 — 15 (13G+2A)
  2. एम्बाप्पे 2026 — 14 (10G+4A)
  3. कोक्सिस 1954 — 13 (11G+2A)
  4. मुलर 1970 — 13 (10G+3A)

मेसी से निकले आगे

काइलियन एम्बाप्पे के करियर में अब 22 FIFA वर्ल्ड कप गोल हो गए हैं, जिससे उन्होंने सबसे ज़्यादा गोल के मामले में लियोनेल मेसी (21) को पीछे छोड़ दिया है (उम्मीद है कि मेसी रविवार को स्पेन के ख़िलाफ़ फ़ाइनल खेलेंगे) और इस रिकॉर्ड को अपना बना लेंगे.  

वर्ल्ड कप में एमबाप्पे का जलवा

एमबाप्पे 10 गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं, जबकि मेसी के 8 गोल हैं. एमबाप्पे एक ही वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 10 से ज़्यादा गोल करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं और 1970 में वेस्ट जर्मनी के गर्ड मुलर (जिन्होंने भी 10 गोल किए थे) के बाद ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं.

एमबाप्पे ने मेसी से 57 मिनट ज़्यादा खेले हैं,  इसलिए अगर अर्जेंटीना के खिलाड़ी फाइनल में पूरे 90 मिनट (या उससे ज़्यादा) खेलते हैं, तो गोल्डन बूट जीतने के लिए उन्हें कम से कम हैट्रिक या दो गोल और एक असिस्ट की ज़रूरत होगी.

एमबाप्पे ने वर्ल्ड कप के हर स्टेज (ग्रुप स्टेज, राउंड ऑफ़ 32, राउंड ऑफ़ 16, क्वार्टर-फ़ाइनल, तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ़ और फ़ाइनल) में गोल किए हैं, सिवाय सेमीफ़ाइनल के, उन्होंने जो तीन सेमीफ़ाइनल खेले हैं, उनमें कोई गोल नहीं किया है.

एमबाप्पे ने इस वर्ल्ड कप में माइकल ओलिस के असिस्ट से पांच गोल किए हैं, यह पिछले 60 सालों में एक खिलाड़ी से दूसरे खिलाड़ी के बीच सबसे ज़्यादा गोल कॉम्बिनेशन का रिकॉर्ड है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2026 FIFA World Cup, Lionel Messi, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com