विज्ञापन

सुखबीर बादल पर हमले में ढाल बनकर खड़े हुए इंस्पेक्टर, जान बचाने वाले पुलिसकर्मी के परिवार ने छुए पैर

सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के दौरान SPU इंस्पेक्टर सामने ढाल बनकर खड़े हो गए और उनकी जान बचाई. हमले में घायल होने के बावजूद उन्होंने ड्यूटी निभाई.

सुखबीर बादल पर हमले में ढाल बनकर खड़े हुए इंस्पेक्टर, जान बचाने वाले पुलिसकर्मी के परिवार ने छुए पैर
सुखबीर बादल की जान बचाने वाले पुलिसकर्मी के बादल परिवार ने छुए पैर
NDTV
  • नांदेड़ के माता साहेब गुरुद्वारे में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला
  • हमले के दौरान स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे ने बादल की जान बचाने के लिए बहादुरी दिखाई
  • इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे ने हमलावर को रोकते हुए खुद भी चोटिल होने के बावजूद बादल की सुरक्षा की

नांदेड़ के माता साहेब गुरुद्वारे में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ. इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने बादल की जान बचाई. जान बचाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे के बादल परिवार ने पैर छुए.

ढाल बनकर सुखबीर बादल के सामने खड़े हो गए थे इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे

स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट (SPU) के इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे हमले के दौरान सुखबीर बादल और हमलावर के बीच दीवार बनकर खड़े हो गए थे. जैसे ही हमलावर ने कृपाण से हमला किया, संतोष केंद्रे ने बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत बादल को बचाने के लिए आगे बढ़कर मोर्चा संभाल लिया.

बादल को बचाने में खुद भी हुए घायल

हमलावर को रोकने और सुखबीर बादल की सुरक्षा करते समय इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे के हाथ में चोट भी आई. इसके बावजूद उन्होंने पीछे हटने के बजाय पूरी बहादुरी के साथ हालात को संभाला और बादल को सुरक्षित रखा.

पुलिसकर्मी की बहादुरी देख भावुक हुआ परिवार

इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे की बहादुरी और कर्तव्य को देखकर बादल परिवार भावुक हो गया. अस्पताल में जब परिवार के लोग उनसे मिलने पहुंचे तो उन्होंने उनके पैर छूकर सम्मान और आभार व्यक्त किया.

नांदेड़ हमले के बाद चर्चा में इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे

नांदेड़ के माता साहेब गुरुद्वारे में हुए हमले के बाद इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे की बहादुरी की काफी चर्चा हो रही है. हमले के वक्त उनकी त्वरित प्रतिक्रिया और साहस की वजह से सुखबीर सिंह बादल को बचाया जा सका.

यह भी पढ़ें: सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला निहंग कौन है? सामने आया पहला वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sukhbir Badal, Sukhbir Badal Attacked, Sukhbir Badal Injured, Sukhbir Badal Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com