विज्ञापन

फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 पर भी पड़ गया अमेरिका-ईरान युद्ध का असर- ईरान ने FIFA से कर दी ख़ास मांग

FIFA World Cup 2026: अमेरिका से चल रही जंग के बीच ईरान ने फीफा से वर्ल्ड कप के अपने ट्रेनिंग बेस को शिफ्ट करने की मांग की थी. ईरानी अधिकारियों की मानें तो यह मांग स्वीकार कर ली गई है.

फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 पर भी पड़ गया अमेरिका-ईरान युद्ध का असर- ईरान ने FIFA से कर दी ख़ास मांग
FIFA World Cup 2026: Iran demand FIFA to shift Training Camp

तीन हफ़्ते से भी कम यानी 18 दिनों बाद शुरू होनेवाला 23वां वर्ल्ड कप भी अमेरिका-ईरान युद्ध के असर से अछूता नहीं रहा. ईरान की टीम वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा तो लेगी, लेकिन उससे पहले तमाम तरह की अड़चनें सामने आ रही हैं. फ़ीफ़ा इन सबका रास्ता निकालकर वर्ल्ड कप को स्मूथ या बिना रुकावट वाला बनाने की पुरज़ोर कोशिश कर रहा है. अमेरिका में अपनी टीम और खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिहाज़ से उसने अपना ट्रेनिंग बेस मेक्सिको में रखने की मांग की थी, जो ईरानी फुटबॉल संघ के अधिकारियों के मुताबिक मान ली गई है.  

वर्ल्ड कप में हिस्सा लेकर ईरान देगा राजनीतिक संदेश

ईरान से 1978 से लेकर अबतक सातवीं बार वर्ल्ड कप 1998, 2006, 2014, 2018, 2022 और 2026 में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहा है. ईरान कभी भी ग्रुप स्टेज से आगे नहीं जा सका है. लेकिन ईरान इस वर्ल्ड कप की ख़ास तैयारी कर रहा है. वो जानता है कि वर्ल्ड कप फ़ुटबॉल के मैचों के दौरान पूरी दुनिया की नज़र उसपर रहेगी और वो खेलने भर से ही दुनिया को अपना संदेश दे सकेगा.

एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी फुटबॉल संघ FFIRI के अध्यक्ष मेहदी ताज ने कहा है कि फीफा ने उनके देश की टीम के विश्व कप ट्रेनिंग बेस को अमेरिका से मेक्सिको ले जाने की मंजूरी दे दी है. मेहदी ताज के मुताबिक ऐसा करने से उनकी टीम और उससे जुड़े दूसरे सदस्यों  को लेकर वीज़ा हासिल करने  में आ रही मुश्किलें भी ख़त्म हो जाएंगी. उनके मुताबिक मेक्सिको के तिजुआना से उनके मैच वेन्यु की दूरी भी घंटा भर से कम वक्त (55 मिनट) की हो गई है.

ईरानी अधिकारों ने दावा किया है कि उनके स्टाफ़ को अबतक वीज़ा नहीं मिला है. उन्होंने वीज़ा के साथ अपने अधिकारियों को लेकर सुरक्षा की भी मांग की है. ईरान की टीम 4 दिनों बाद गाम्बिया से मैत्रीपूर्ण मैच खेलेगी. 

मेक्सिको के तिज़ुआना में ईरान की ट्रेनिंग

ख़बरों के FFIRI (Football Federation Islamic Republic of Iran) मुताबिक मेहदी ताज ने कहा है कि ईरान की टीम अब मेक्सिको के सीमावर्ती शहर तिजुआना में ठहरेगी. वैसे फीफा ने अबतक इस बदलाव की पुष्टि नहीं की है. ईरान इससे पहले अमेरिका के टक्सन, एरिजोना को अपना ट्रेनिंग बेस बनाने वाला था. 

ग्रुप-G में किनसे होगी ईरान की टक्कर

वर्ल्ड कप में ईरान ((WR-21) ग्रुप-G में बेल्जियम (WR-9), ईजिप्ट (WR-29) और न्यूज़ीलैंड (WR-85) के साथ जगह मिली है. ईरान के मुक़ाबले 15 जून को न्यूजीलैंड से लॉस एंजेल्स, 21 जून को बेल्जियम से लॉस एंजिलिस और 26 जून को मिस्र से सिएटल में होंगे. 

ईरान की टीम मेक्सिको के तिजुआना कैंप में ठहरेगी जो मेक्सिको-अमेरिका बॉर्डर पर सीमा पर स्थित है. ईरान की टीम इन दिनों टर्की के के अंताल्या में टूर्नामेंट की तैयारी कर रही है. फ़ीफ़ा रैंकिंग में ईरान नंबर 21 और एशिया में दूसरे नंबर की टीम है.

ईरानी फ़ुटबॉल संघ- FFIRI ने वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी के लिए फीफा के सामने 10 शर्तें रखी हैं.अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान के फ़ुटबॉल टीम का तो स्वागत किया है, लेकिन IRGC से जुड़े व्यक्तियों को प्रवेश पर प्रतिबंध का इशारा किया है. ईरानी टीम के कुछ सदस्य टूर्नामेंट के लिए वीजा आवेदन जमा करने लगातार टर्की के अंकारा स्थित अमेरिकी दूतावास पर जा रहे हैं. 

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में ईरान के ग्रुप मैच

  • 15 जून- ईरान VS न्यूज़ीलैंड, सोफ़ी स्टेडियम, इंगलवुड, लॉस एंजेल्स
  • 21 जून- ईरान VS बेल्जियम, सोफ़ी स्टेडियम, इंगलवुड, लॉस एंजेल्स
  • 26 जून- ईरान VS ईजिप्ट, लुमेन फ़ील्ड, सिएटल

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: आइसोलेशन में गई कांगो की फुटबॉल टीम, बजह बनी यह खतरनाक वायरस

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: मॉन्डो ट्रैक और सही विंड-स्पीड होती तो कल ही टूट जाता 10 सेकेंड का बैरियर: गुरिंदरवीर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com