फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) का आयोजन इस बार अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में खेला जाने वाला है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आगाज हो. उससे पहले बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो (DRC) की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को देश में इबोला के प्रकोप को देखते हुए 21 दिनों के आइसोलेशन की अवधि से गुजरना होगा. जिससे उन्हें अमेरिका में प्रवेश की अनुमति मिल सके और वे वहां वर्ल्ड कप में भाग ले सकें. इस खबर की पुष्टि जर्मन प्रेस एजेंसी की एक रिपोर्ट से हुई है.
व्हाइट हाउस वर्ल्ड कप टास्क फोर्स के कार्यकारी निदेशक एंड्रयू गिउलियानी ने शुक्रवार यानी कि आज (23 मई 2026) ESPN के साथ हुई बातचीत के दौरान बताया कि कांगो के खिलाड़ियों को बेल्जियम में बनाए गए बायो-बबल में रहना होगा. गिउलियानी ने कहा, 'हमने कांगो की टीम को स्पष्ट तरीके से कह दिया है कि उन्हें 11 जून को ह्यूस्टन आने से पहले 21 दिनों तक अपने बबल की अखंडता को बनाए रखना होगा.'
उन्होंने कहा, 'हमने कांगो सरकार को भी स्पष्ट तौर पर कहा है कि उन्हें बायो-बबल को बनाए रखने की आवश्यकता है अन्यथा वे अमेरिका की यात्रा नहीं कर पाएंगे. हम इससे अधिक स्पष्ट तरीके से और कुछ नहीं कह सकते हैं. हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारी सीमाओं के भीतर या उसके आस पास ऐसा कुछ न आए.'
आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस प्रकोप को अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है. इस बीमारी की चपेट में आने से करीब 180 लोगों की मौत हो चुकी है. 700 से अधिक संदिग्ध मामले हैं.
यह भी पढ़ें- ‘वर्ल्ड कप जीत गए तो क्या करेंगे रोनाल्डो?' पहला साउदी प्रो लीग का ख़िताब जीतकर रोने लगे रोनाल्डो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं