हाल ही में इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 का नॉमिनेशन हुआ. जिसमें कई फिल्में और वेब सीरीज ने अपनी जगह बनाई है. इसमें वीर दास के स्टैंडअप स्पेशल 'फूल वॉल्यूम' को कॉमेडी कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है. वहीं एक भारतीय वेब सीरीज ने भी दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है. ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर पिछले साल रिलीज हुई वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना ली है. इस 8 एपिसोड की सीरीज को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में ड्रामा सीरीज कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है.
सीरीज की कहानी
IMDb पर 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' की रेटिंग 8.2 है, जो इसकी लोकप्रियता बताती है. यह सीरीज जम्मू-कश्मीर के पहले प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब रियल कश्मीर एफसी की सच्ची कहानी पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे दो लोग घाटी के 20 युवाओं को इकट्ठा करते हैं. ये युवा फुटबॉल के जरिए अपनी पहचान बनाना चाहते हैं. मुश्किल हालात में टीम खड़ी करने की कोशिश सिर्फ खेल तक नहीं रुकती. यह लोगों को जोड़ने और उम्मीद जगाने की कहानी बन जाती है. फुटबॉल यहां सिर्फ खेल नहीं, बल्कि संघर्ष और एकजुटता का प्रतीक है.
वेब सीरीज की कास्ट
'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' में मुख्य भूमिका में मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब ने निभाई हैं. अभिशांत राणा भी खास किरदार में नजर आते हैं. निर्देशन महेश मथाई और राजेश मापुस्कर ने किया है. सीरीज 9 दिसंबर 2025 को सोनीलिव पर रिलीज हुई थी.
एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन इसलिए खास है क्योंकि यहां दुनिया भर के बेहतरीन टीवी और स्ट्रीमिंग कंटेंट को जगह मिलती है. ड्रामा सीरीज कैटेगरी में इस साल चार सीरीज नॉमिनेट हुई हैं. इनमें भारत की 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' के साथ 'ए थाउजेंड ब्लोज', फ्रांस की 'Carême' और अर्जेंटीना की 'Menem' शामिल हैं. भारत से वीर दास के स्टैंडअप स्पेशल 'फुल वॉल्यूम' को भी नॉमिनेशन मिला है. अवॉर्ड्स की सेरेमनी 23 नवंबर 2026 को न्यूयॉर्क में होगी.
ये भी पढ़ें: गोद में दिख रहा ये बच्चा है बॉलीवुड का खतरनाक विलेन,600 से ज्यादा फिल्में में किया काम, आवाज से लोग खाते हैं खौफ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं