फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच आज मेक्सिको और और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. क्सिको सिटी के एस्टाडियो एज़्टेका में दोनों टीमों के बीच यह मैच खेला जाएगा. इस मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगा जिसमें शकीरा और बर्ना बॉय के अलावा जे बैल्विन, टायला, माना, अलेहांद्रो फर्नांडेज, बेलिंडा जैसे दिग्गज कलाकार अपनी प्रस्तुति पेश करेंगे. शकीरा ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया और ओपनिंग सेरेमनी की तैयारी पर एक पोस्ट लिखा, उन्होंने लिखा, 'यह सप्ताह हमारे लिए लगातार रिहर्सल वाला रहा है, हम तैयार हैं, फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में आप सभी से मिलने का बेसब्री से इंतजार है'."
आजके मैच में इन खिलाड़ियों पर नज़र रहेगी
मेक्सिको
मेक्सिको के अटैक की कमान अनुभवी स्ट्राइकर राउल जिमेनेज संभालेंगे, जबकि जूलियन क्विनोनेस और रॉबर्टो अल्वाराडो विंग्स से उन्हें सपोर्ट मिलेगा. मिडफील्डर अल्वारो फिडाल्गो टीम के मुख्य क्रिएटिव खिलाड़ियों में से एक होंगे, जबकि डिफेंडर सीज़र मोंटेस और जोहान वास्केज बैकलाइन को संभालेंगे.
साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान और गोलकीपर रोनवेन विलियम्स एक बार फिर अहम भूमिका निभाएंगे. मिडफील्डर टेबोहो मोकोएना, फॉरवर्ड लाइल फोस्टर, विंगर ओस्विन एपोलिस और शानदार युवा प्लेमेकर रेलेबोहिले मोफोकेन्ग टीम की बड़ी उम्मीदों में शामिल होंगे. मेक्सिको के अनुभवी अटैक के खिलाफ युवा डिफेंडर मबेकेजली मबोकाजी और इमे ओकोन के भी अहम भूमिका निभाने की उम्मीद .
गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ पर रहेगी नजर
इस मैच से पहले सबसे बड़ी चर्चा अनुभवी गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ को लेकर हो रही है, जो दोनों टीमों में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो 2010 और 2026 वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा रहे हैं. 2010 टूर्नामेंट के शुरुआती मैच के दौरान ओचोआ बेंच पर थे.
संभावित XI
मेक्सिको राउल रंगेल; जॉर्ज सांचेज़, सीज़र मोंटेस, जोहान वास्केज़, जेसुएस गैलार्डो; अल्वारो फ़िडाल्गो, एरिक लीरा, ब्रायन गुतिरेज़; रॉबर्टो अल्वाराडो, राउल जिमेनेज़, जूलियन क्विनोन्स
साउथ अफ़्रीका
रॉनवेन विलियम्स; ऑब्रे मोदिबा, मबेकेज़ेली मबोकाज़ी, इमे ओकोन, खुलिसो मुदाउ; जेडेन एडम्स, तेबोहो मोकोएना; ओसविन अपोलिस, रेलेबोहिले मोफोकेंग, त्शेपांग मोरेमी; लाइल फोस्टर.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेले जाएंगे कुल 104 मुकाबले
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे. ये मैच 16 अलग-अलग होस्ट शहरों में आयोजित होंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून को मेक्सिको सिटी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा. दुनियाभर के फुटबॉल फैंस इस मेगा इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- मेसी-रोनाल्डो या एमबापे कौन होगा सुपरहिट ? जानें ये दिग्गज कब और किस टीम के खिलाफ उतरेंगे मैदान पर
FIFA world cup 2026 opening ceremony. pic.twitter.com/HLDHt67ZaC
— Worldly (@WorldlyHQ) June 11, 2026
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं