FIFA World cup 2026 final ticket prices : फुटबॉल का महाकुंभ अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. वर्ल्ड कप का फाइनल अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा. इस मैच को लेकर फैन्स के बीच उत्साह काफी ज्यादा है. यही कारण है कि फैन्स इस मैच को देखने के लिए लाखों रुपये खर्च करने को तैयार है. वहीं, फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के लिए एक टिकट की किमत भी आसमान छू रही है. फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल अब तक का सबसे महंगा US स्पोर्ट्स इवेंट बनने जा रहा है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, फ़ाइनल के लिए शुरुआती टिकट की कीमत 6,943 डॉलर (करीब 6 लाख रुपये) है, जो अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफ़ाइनल के 7,200 डॉलर से थोड़ा कम है. हालांकि, टिकपिक (TickPick) के अनुसार, फ़ाइनल के लिए औसत खरीद कीमत 11,327 डॉलर (करीब 9.7 लाख रुपये) है, जो किसी भी US स्पोर्ट्स इवेंट के लिए अब तक की सबसे ज्यादा कीमत है.

फिलहाल, सबसे महंगा टिकट मेटलाइफ स्टेडियम के सेक्शन 115A के लिए 28,479 डॉलर (करीब 27 लाख रुपये) का है. वहीं, टिकटों की औसत कीमत के आधार पर FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल ने अमेरिकी खेल इतिहास का नया रिकॉर्ड बना दिया है औसत खरीद कीमतों को ध्यान में रखते हुए, वर्ल्ड कप फाइनल से पहले सबसे महंगा US स्पोर्ट्स इवेंट सैन फ़्रांसिस्को 49ers और कैनसस सिटी चीफ़्स के बीच 2024 का सुपर बाउल मुक़ाबला (9,411 डॉलर) था.
मेसी पर रहेगी नजर
फाइनल मुकाबले में सबकी नजर मेसी पर रहेगी इंग्लैंड के पूर्व स्ट्राइकर रॉबी फाउलर का मानना है कि अर्जेंटीना के खिलाफ फीफा विश्व कप फाइनल में स्पेन का पलड़ा थोड़ा भारी है, लेकिन उन्होंने कहा कि लियोनल मेस्सी ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले अपने दम पर मुकाबले का नतीजा बदल सकते हैं.

फाउलर के अनुसार रोड्री की अगुआई में स्पेन का मिडफील्ड बेहद मजबूत है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है. लेकिन पूरे 90 मिनट तक मेस्सी को रोकना फुटबॉल की सबसे कठिन चुनौतियों में से एक है।.
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Final: मेसी के पास इतिहास रचने का मौका, दांव पर होंगे 10 बड़े रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं