विज्ञापन

Gold Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, गोल्ड 1.50 लाख के पार, जानें आज का ताजा रेट

पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है. यहां हम जानेंगे आज यानि 8 अगस्त को आपके शहर में सोने और चांदी की भाव क्या चल रहा है?

Gold Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, गोल्ड 1.50 लाख के पार, जानें आज का ताजा रेट

क्या आज यानि 8 अगस्त को आप सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां, तो इसका लेटेस्ट रेट आपको अच्छे से पता होना चाहिए. पिछले कुछ दिनों से देश में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. देश में आज सोने का भाव 24K के लिए लगभग ₹14,990 प्रति ग्राम और 22K  के लिए ₹13,741 प्रति ग्राम है.  हालांकि, अलग-अलग इलाकों और ज्वेलरी के हिसाब से कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है. वहीं, चांदी की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी दिख रही है. यहां जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का क्या है भाव... 

आज देश के अन्य प्रमुख शहरों क्या है सोने का भाव?

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,255 और 22 कैरेट सोना ₹13,985 पर पहुंच गया.
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹15,164 और 22 कैरेट सोना ₹13,900 रहा.
  • मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹15,235 तथा 22 कैरेट सोना ₹13,965 प्रति ग्राम दर्ज किया गया.
  • वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹15,245 और 22 कैरेट सोना ₹13,975 प्रति ग्राम रहा.

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना ₹15,164 से ₹15,255 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹13,900 से ₹13,985 प्रति ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है.

आज चांदी का क्या है रेट?

  • चेन्नई में चांदी का भाव ₹2,500 प्रति 10 ग्राम, ₹25,000 प्रति 100 ग्राम और ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया.
  • मुंबई में चांदी ₹2,450 प्रति 10 ग्राम, ₹24,500 प्रति 100 ग्राम और ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम पर रही.
  • दिल्ली में चांदी का भाव ₹2,450 प्रति 10 ग्राम और ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया.
  • कोलकाता में चांदी ₹2,450 प्रति 10 ग्राम और ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम पर रही.
  • बेंगलुरु में चांदी का रेट ₹2,450 प्रति 10 ग्राम और ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम रहा.
  • हैदराबाद में चांदी ₹2,499 प्रति 10 ग्राम, ₹24,990 प्रति 100 ग्राम और ₹2,49,900 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई.
  • केरल में चांदी का भाव ₹2,499 प्रति 10 ग्राम और ₹2,49,900 प्रति किलोग्राम रहा.
  • पुणे में चांदी ₹2,450 प्रति 10 ग्राम और ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी.
  • वडोदरा में चांदी का रेट ₹2,450 प्रति 10 ग्राम और ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया.
  • अहमदाबाद में भी चांदी ₹2,450 प्रति 10 ग्राम और ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम पर रही

ये भी पढ़ें - Gold Smuggling Trends India: क्या 15% इंपोर्ट ड्यूटी भारत में फिर बढ़ाएगी सोने की तस्करी? ये रिपोर्ट चौंका देगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Price In Delhi Today, Gold Price, Gold Price 10 Gram, Gold Price 1.55 Lakh Prediction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com