लंबे इंतजार के बाद देशभर के करोड़ों EPFO खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. अब प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा निकालने के लिए लोगों को पहले की तरह लंबे प्रोसेस और इंतजार का सामना नहीं करना पड़ेगा. प्रस्तावित योजना के तहत, अगर सब कुछ तय समय के अनुसार हुआ तो अगले महीने यानि सितंबर से EPFO सदस्य BHIM UPI के जरिए सीधे अपने UPI-लिंक्ड बैंक खाते में PF की राशि प्राप्त कर सकेंगे. इस नई सुविधा का उद्देश्य क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया को तेज, डिजिटल और पहले से अधिक सुविधाजनक बनाना है.
हालांकि, खाताधारकों को यह समझना जरूरी है कि UPI के माध्यम से पैसा मिलने का मतलब यह नहीं है कि वे कभी भी और किसी भी कारण से PF निकाल सकेंगे. पीएफ निकासी से जुड़े मौजूदा नियम और पात्रता शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी. यह बदलाव सिर्फ भुगतान के तरीके और क्लेम प्रोसेस को आसान बनाने तक सीमित होगा. यहां जानते हैं कि यह नई सुविधा कैसे काम करेगी और PF खाताधारकों को इससे क्या फायदा होगा.
1 महीने के अंदर UPI से PF का पैसा मिलने ही है उम्मीद
श्रम मंत्रालय के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह सिस्टम सिर्फ 1 महीने के अंदर लागू होने की उम्मीद है. यह कदम EPFO की सेवाओं को आधुनिक बनाने और कर्मचारियों और एम्प्लॉयर के अनुभव को बेहतर बनाने के प्रयास का हिस्सा है.
कैसे EPFO से UPI होगा कनेक्ट?
ध्यान रखें कि EPFO का पैसा UPI के माध्यमसे पाने के लिए आपको इसे एक्टिवेट करने की जरूरत होगी. इसके लिए आपको निम्न तरीके फॉलो करने होंगे..
- जब UPI विड्रॉल मॉड्यूल एक्टिवेट हो जाएगा, तो उसेके बाद सब्सक्राइबर्स को EPFO के पोर्टल पर जाना होगा.
- उसके बाद उन्हें अपने सेविंग्स बैंक अकाउंट के साथ यूपीआई (UPI) को एक्टिवेट करना होगा.
- फिर PF का पैसा सीधे UPI के जरिए सीधे बैंक में ट्रांसफर हो सकेगा.
- पैसा ट्रांसफर होने के बाद आप नददीकी एटीएम में जाकर अपने डेबिट कार्ड से PF की राशि निकाल पाएंगे.
ये भी पढ़ें - नौकरी बदलने पर बंद हो गया था पुराना PF Account? नए ईपोर्टल से आसानी से करें बैलेंस ट्रैक और ट्रांसफर
अधिकारी ने स्पष्ट किया कि एक बार PF का पैसा आपके बैंक खाते में आ जाए, उसके बाद ये आप पर निर्भर करता है कि आप उस राशि को किस तरह से निकालते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं