World Health Day 2023: हाल के दिनों में हमने महसूस किया है कि स्वास्थ्य वास्तव में सबसे बड़ा धन है जो किसी के भी पास हो सकता है. एक स्वस्थ दिमाग और एक स्वस्थ शरीर हमें संतुष्ट और खुश रखने में बहुत मदद कर सकता है. यदि हम पिछले एक दशक में पीछे मुड़कर देखें तो इंसान ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. कई बीमारियों के इलाज के लिए दवाइयों से लेकर कई टीकों का भी आविष्कार किया है और कई बीमारियों का सफाया तक कर दिया गया है. इन उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है.
विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है? | विश्व स्वास्थ्य दिवस की तारीख (When Is World Health Day Celebrated? | World Health Day Date)
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है. इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1950 में WHO द्वारा की गई थी. दिलचस्प बात यह है कि 7 अप्रैल, 2023 को WHO की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ भी है और यह समारोह विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शुरू होगा और पूरे साल चलेगा.
Photo Credit: iStockविश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम: 'सभी के लिए स्वास्थ्य'। (World Health Day Theme: 'Health For All'):
इस वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस का विशेष महत्व है क्योंकि यह WHO की 75वीं वर्षगांठ है. बता दें कि साल 2023 में विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम 'हेल्थ फॉर ऑल' रखी गई है.
ऑफिशियल वेबसाइट पर इस थीम को लेकर विवरण दिया गया, जिसमें बताया गया कि, "1948 में, दुनिया के देश स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, दुनिया को सुरक्षित रखने और कमजोर लोगों की सेवा करने के लिए और संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी की स्थापना के लिए एक साथ आएं ताकि हर कोई, हर जगह स्वास्थ्य और कल्याण के उच्चतम स्तर को प्राप्त कर सके." .
हमारा विचार स्वास्थ्य सेवा को सभी के लिए सुलभ बनाना और विशेष रूप से कमजोर समूहों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाना है. "जिस लक्ष्य ने 1948 से डब्ल्यूएचओ का मार्गदर्शन किया है, वह आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि हमारी स्थापना के समय था - हर व्यक्ति के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार और सभी के लिए स्वास्थ्य हासिल करने के लिए मिलकर काम करना."

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023: पोषण युक्तियाँ जिनका आप हर दिन पालन कर सकते हैं (World Health Day 2023: Nutrition Tips You Can Follow Everyday)
2022 में WHO ने मोटापा, डायबिटीज, लिवर की बीमारी, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रैशर जैसी गैर-संचारी बीमारियों को रोकने के लिए कुछ परामर्श शेयर किए. ये हेल्दी डाइट टिप्स हैं जिन्हें बिना किसी परेशानी के आप अपने नार्मल रूटीन में आसानी से शामिल कर सकते हैं. ये सुनिश्चित करेंगे कि आप एक स्वस्थ और संतुलित आहार लें जो पौष्टिक हो और कई बीमारियों से आपकी रक्षा करने में मदद कर सके.
डब्ल्यूएचओ- द्वारा बताई गई न्यूट्रिशन टिप्स जिनका आप हर दिन पालन कर सकते हैं (WHO-Recommended Nutrition Tips That You Can Follow Everyday)
1. नमक और चीनी कम करें
हमें अपने आहार में नमक और चीनी दोनों का ही सेवन एक सीमीत मात्रा में करना चाहिए, इनकी अधिकता स्वास्थय के लिए हानिकारक हो सकती है. आप यदि अपने खानपान में नमक और चीनी को सीमित करेंगे तो यह आपके स्वास्थय को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. डब्ल्यूएचओ ने कहा, "नमक के बजाय ताजा या सूखे जड़ी बूटियों और मसालों का प्रयोग करें. नमकीन सॉस, सोया या फिश सॉस जैसे मसालों का उपयोग कम करें."
2. फैट का सेवन
जहां कुछ फैट शरीर के लिए अच्छे होते हैं लेकिन कुछ सैचुरेटेड ट्रांस-फैट्स का सेवन करने से बचना अच्छा होता है. आप अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके कम फैट वाली चीजों को शामिल कर सकते हैं. रेड मीट, प्रोसेस्ड , बेक्ड और तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए और इसकी बजाय आपको सफेद मीट या इसके अलावा कुछ अन्य खाद्य पदाथों को भी आप अपनी डाइट में शामिल करने के लिए चुन सकते हैं.

3. संतुलित आहार लें
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक आप किसी भी चीज का सेवन पूरी तरह से ना बंद करें. बल्कि वो एक संपूर्ण और अच्छी तरह से संतुलित भोजन को करने की सलाह देते हैं जिसमें साबुत अनाज, फलियां, एनिमल बेस्ड प्रोडक्ट्स जैसे मीट, अंडे और डेयरी के साथ-साथ फल, सब्जियां और अनसाल्टेड नट्स भी शामिल कर सकते हैं. यह सभी चीजें सुनिश्चित करेंगी कि आपके शरीर को दिन भर के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषण और एनर्जी मिले.
4. आप जो पीते हैं उसके लिए केयरफुल रहें
कई बार हम कुछ ऐसे ड्रिंक्स लेते हैं जिनमें शक्कर बहुत अधिक मात्रा में पाई जाती हैं और इस प्रकार यह हमारे बिना जाने ही शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है. इस प्रकार हर समय आप क्या पीते हैं, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा, "सॉफ्ट ड्रिंक्स, जूस, फ्लेवर्ड वॉटर और कॉफी जैसे मीठे पदार्थों का सेवन कम करें. शराब के अत्यधिक और हानिकारक उपयोग से बचें." इसके अलावा, जब भी संभव हो पानी को अधिक मात्रा में पिएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं