Easy Weight Loss Tips Over 40: उम्र बढ़ने के साथ वजन बढ़ना सामान्य है लेकिन इसे कम करना कठिन हो सकता है. जब तक आप अपनी लाइफस्टाइल में नियमित रूप से सोना, तनाव न लेना और बैलेंस हेल्दी डाइट जैसे रूल फॉलो नहीं करते हैं तब तक डाइट रिस्ट्रिक्शन या व्यायाम आपको अपने वजन को कम करने में मदद नहीं कर सकते हैं. जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, फिट और शेप में रहना और भी मुश्किल हो जाता है और मेटाबॉलिज्म बड़े पैमाने पर धीमा हो जाता है, जिससे आपके लिए भोजन को पचाना और भी मुश्किल हो जाता है. जैसे-जैसे शरीर की ताकत कम होने लगती है आप उतना व्यायाम नहीं कर पाते जितना आप पहले कर सकते थे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
महिलाओं में एस्ट्रोजन की कमी से भी वजन बढ़ने का खतरा रहता है और वजन कम करना मुश्किल हो जाता है. आप अभी भी अपनी बॉडी को मेंटेन रखना चाहते हैं और 40 साल की उम्र तक पहुंचने के बाद भी अपने साइज को फैलने से रोकना चाहते हैं यहां कुछ टिप्स जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं.
अपने शरीर को फैलने से रोकने के लिए टिप्स | Tips To Stop Your Body From Dilating
1) कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करें
कार्बोहाइड्रेट एक मैक्रोन्यूट्रिएंट हैं जो आपके शरीर को फ्यूल देता है. 40 साल की उम्र के बाद कार्ब्स का सेवन कम करने में पर ध्यान दें. हालांकि, डॉक्टर केवल उन्हें कम करने और कार्ब्स को खत्म न करने की सलाह देते हैं क्योंकि इससे कब्ज, थकान और पाचन संबंधी कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं. अपने शरीर को कार्ब्स से वंचित करने के बजाय, क्वालिटी वाले फूड्स का चयन करें और बैलेंस बनाए रखें.
2) सब्जियों का सेवन करें
सब्जियां संपूर्ण पोषण प्रदान करती हैं जिसकी आपके शरीर को कार्य करने के लिए जरूरत होती है.रोजाना कम से कम दो कप सब्जियां आपको बीमारी से बचाने में मदद कर सकती हैं.
3) शराब का सेवन बंद करें
बहुत ज्यादा शराब का सेवन करने से मोटापे का खतरा बढ़ जाता है, जिससे कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं.
4) तनाव को कम करें
लंबे समय तक तनाव सहना आपके वजन पर भारी प्रभाव डाल सकता है. बहुत अधिक तनाव हार्मोन आपको कम्फर्ट फूड्स को खाने के लिए प्रेरित कर सकता है, जिससे वजन और मोटापा बढ़ता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं