विज्ञापन

बाजरा की राब कैसे बनाएं? ठंड में स्वाद के साथ मिलेगी गर्माहट

बदलते मौसम में अगर आप भी खुद को सेहतमंद और अंदर से गरम रखना चाहते हैं, तो बाजरे की राब का सेवन कर सकते हैं.

बाजरा की राब कैसे बनाएं? ठंड में स्वाद के साथ मिलेगी गर्माहट
बाजरा की राब खाने के फायदे.
Copilot

दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम ने अचानक से करवट बदल ली है. ऐसे में बढ़ती ठंड में खुद का ख्याल रखना बेहज जरूरी है. अगर आप भी खुद को अंदर से गरम और सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो बाजरे की राब का सेवन कर सकते हैं. बाजरा एक मोटा अनाज है जिसे सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं बाजरा राब. 

बाजरा के पोषक तत्व-

बाजरा न्यूट्रिएंट्स का पावरहाउस है. बाजरे में मौजूद पॉलीफेनोल्स, फ्लेवोनोइड्स, ट्राइसिन, ल्यूटोलिन और एसिटिन जैसे गुण शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं बाजरा की राब-

  1. बाजरा राब बनाने के लिए आपको घी, गुड़ और बाजरा जैसी बुनियादी सामग्री की आवश्यकता होगी. 
  2. सर्दियों के मौसम में आप इस डिश को मीठा करने के लिए गुड़ का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकते हैं. 
  3. सबसे पहले इसे बनाने के लिए बाजरे को घी में हल्का सा भून कर गुड़ और दूध में अच्छे से पका लें. 
  4. अपनी पसंद के अनुसार कुछ कटे हुए मेवे या सूखे मेवे से गार्निश कर सकते हैं. 
  5. इसे आप ब्रेकफास्ट लंच किसी भी समय ले सकते हैं. 

बाजरे की राब पीने के फायदे-

  • बाजरा शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है, इसलिए इसे सर्दियों का सुपरफूड माना जाता है.
  • इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.
  • बाजरा में आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. 
  • बाजरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार हैं. 

नोट- डायबिटीज के मरीज गुड़ की मात्रा सीमित रखें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार सेवन करें.
राब को ताजा बनाकर ही सेवन करना बेहतर माना जाता है.

ये भी पढ़ें- Winter Food: ठंड में रोज खाएं ये 1 लड्डू, पूरी सर्दी नहीं पड़ेंगे बीमार, रहेंगे एनर्जेटिक और हेल्दी, नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bajra Raab Benefits, Bajra Raab Kyun Piye, Bajra Raabdi Kaise Banaye, Bajra Raabdi Recipe Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com