विज्ञापन

सुबह खाली पेट कौन सा जूस पीना चाहिए?

सुबह खाली पेट आप कुछ हेल्डी जूस को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं. ये सेहत के लिए काफी हेल्दी हो सकते हैं. यहां जानते हैं सुबह खाली पेट कौन सा जूस पिएं?

सुबह खाली पेट कौन सा जूस पीना चाहिए?
which juice should you drink on empty stomach : खाली पेट कौन सा जूस पिएं

सुबह उठते ही अगर आप खुद को हाइड्रेट रखते हैं, तो इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहते हैं. ऐसे में दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के बजाय कुछ हेल्दी जूस से करना चाहिए. ये न सिर्फ आपके शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करते हैं, बल्कि इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलता है. यशोदा हॉस्पिटल की डायटीशियन स्वेथा ए का कहना है कि अगर आप सुबह उठकर खाली पेट एक सही जूस पीते हैं, तो इससे न सिर्फ आपकी एनर्जी बनी रहती है बल्कि पाचन सुधारने, इम्यूनिटी बूस्ट करने और शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिल सकती है. यहां हम कुछ ऐसे जूस की लिस्ट जानेंगे, जिसे सुबह खाली पेट पीना चाहिए. आइए जानते हैं-

खाली पेट पिएं आंवला का जूस

डायटीशियन का कहना है कि सुबह की शुरुआत आंवला जूस के साथ करें. ये विटामिन सी का काफी अच्छा सोर्स है, जो न सिर्फ आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करता ह बल्कि इससे शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में भी मदद करता है. वहीं, ये स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. सुबह आप इसे एक गिलास पानी में मिलाकर पी सकते हैं.

एलोवेरा जूस खाली पेट पिएं

एलोवेरा जूस खाली पेट पीने से पाचन तंत्र को मजबूती मिल सकती है. नियमित रूप से अगर आप इसका खाली पेट सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है. हालांकि, इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए, क्योंकि ज्यादा सेवन कुछ लोगों में पेट संबंधी परेशानियां बढ़ा सकता है.

खाली पेट पिएं गाजर और चुकंदर का जूस

गाजर और चुकंदर का मिश्रित जूस शरीर को कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स देता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखने में मददगार हो सकते हैं. वहीं, शरीर में एनर्जी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को फ्रेशनेस महसूस होती है.

नारियल पानी खाली पेट पीना है फायदेमंज

नारियल पानी भी आप सुबह खाली पेट पी सकते हैं. इससे आपका शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रहता है. वहीं, इसमें मौजूद नैचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और पेट पर भी हल्का असर डालते हैं. गर्मियों में ये खास तौर पर फायदेमंद हो सकता है.

खाली पेट पिएं लौकी का जूस

लौकी का जूस कम कैलोरी वाला ड्रिंक है, जो वजन को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है. इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है. हालांकि, जूस बनाने से पहले लौकी का स्वाद जरूर चख लें, क्योंकि कड़वी लौकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है.

ये भी पढ़ें - खाली पेट अदरक खाने से क्या होता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Best Juice, Best Juice Brands In India, Best Juice For Diabetes, Food, Empty Stomach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com