सर्दियों में अक्सर लोग काफी ज्यादा अदरक का सेवन करते हैं. अदरक की चाय से लेकर लड्डू तक लोग काफी ज्यादा खाना पसंद करते हैं. दरअसल, आयुर्वेद में अदरक की तासीर को गर्म माना गया है. ऐसे में अगर सर्दियों में इसका सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को गर्म रखा जा सकता है. यह हमारे शरीर के लिए दवा की तरह काम करता है. ऐसे में सुबह खाली पेट अगर अदरक के छोटे टुकड़े का सेवन किया जाए या फिर अदरक का पानी पिया जाए, तो यह शरीर के लिए काफी हेल्दी हो सकता है. अगर आप नियमित रूप से खाली पेट अदरक का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हेल्दी रिजल्ट मिल सकते हैं. यहां जानते हैं खाली पेट अदरक खाने से क्या होता है?
पाचन तंत्र को मिलती है मजबूती
नियमित रूप से अगर आप खाली पेट अदरक का सेवन करते हैं, तो इससे आपके पाचन तंत्र को मजबूती मिल सकती है. दरअसल, अदरक पाचन एंजाइमों के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है, जिससे भोजन को पचाने में आसानी होती है. इससे गैस, अपच, पेट फूलना और कब्ज जैसी परेशानियां कम हो सकती हैं.
मतली और उल्टी में मिलती है राहत
अगर सुबह-सुबह आपको जी मिचलाने की समस्या होती है, तो अदरक का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. अदरक में मौजूद जिंजरॉल और शोगॉल जैसे यौगिक मतली को कम करने में मदद करते हैं. यही वजह है कि ट्रैवल के दौरान होने वाली मोशन सिकनेस या सुबह की उल्टी में भी इसका उपयोग किया जाता है.
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
अदरक में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. नियमित रूप से सीमित मात्रा में इसका सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बना सकता है और मौसमी सर्दी-खांसी से बचाव में मदद कर सकता है.
वजन करे कम
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए अदरक फायदेमंद हो सकता है. यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है. इससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम हो सकती है और कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया को समर्थन मिल सकता है.
शरीर की सूजन हो सकती है कम
अदरक में मौजूद जिंजरॉल सूजनरोधी गुणों के लिए जाना जाता है. यह जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों की अकड़न और शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद कर सकता है.
ध्यान रखें कि अगर खाली पेट खाना फायदेमंद हो सकता है. लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खआएं. अगर आप ज्यादा खाते हैं, तो इससे परेशानी हो सकती है.
ये भी पढ़ें - अदरक-लहसुन का रस पीने से क्या होता है? बदलते मौसम में क्यों बढ़ जाती है इसकी डिमांड, जाने क्या हैं इसके फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं