Sabse Acche Aam Kahan Ke Hote Hain: गर्मियां शुरू हो चुकी हैं, इस मौसम में ठंडे-ठंडे, रसीले और मीठे आम खाने का जो मजा है ना वो कही नहीं है. भारत में आम को “फलों का राजा” कहा जाता है और गर्मियां आते ही हर राज्य में तरह-तरह की आम की किस्में दिखाई देने लगती हैं, लेकिन क्या आप जनते हैं भारत में एक ऐसा शहर भी है जिसकी पहचान ही आम से बनी है. जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने, इस जगह के बगीचों की खुशबू, स्वाद और सदियों पुरानी खेती की परंपरा ने इस शहर को भारत की खास पहचान दे दी है. चलिए बिना देरी किए जानते हैं भारत का कौन सा शहर आम की राजधानी कहलाता है?

भारत का कौन सा शहर आम की राजधानी कहलाता है?
पश्चिम बंगाल का मालदा जिला भारत की आम राजधानी के नाम से जाना जाता है. इस शहर हर साल बड़ी मात्रा में बेहतरीन क्वालिटी के आम उगते हैं. इतना ही नहीं, मालदा की मिट्टी और मौसम आम की खेती के लिए बिल्कुल परफेक्ट माने जाते हैं, यही कारण हैं यहां आम की कई मशहूर वैरायटी मिल जाती हैं.
मालदा आम के लिए क्यों जाना जाता है?
मालदा में हिमसागर, लंगड़ा, फजली और लक्ष्मणभोग जैसे अच्छी क्वालिटी की वैरायटी आसानी से मिल जाती हैं जो अपनी मिठास, खुशबू और खास स्वाद के लिए जानी जाती हैं. मालदा की मिट्टी और मौसम आम की खेती के लिए बिलकुल सही हैं. इसी वजह से यहां सदियों से आम उगाए जाते हैं और लोगों की रोजी-रोटी भी उसी पर निर्भर है. आम की वजह से ही मालदा को असली 'आम नगरी' कहा जाता है.
- हिमसागर: इसका सीज़न छोटा होता है, यही कारण है ये आम जल्दी बिक जाते हैं. यह खाने में बेहद मीठा और बिना रेशे वाला होता है.
- लंगड़ा: इस आम की खासियत यह है कि यह पकने के बाद भी हरा रहता है. इसमें नरम गूदा होता और हल्का खट्टा-मीठा स्वाद होता है.
- फजली: आकार में बड़ा, हल्की मिठास वाला और ज्यादा समय तक टिकने वाला आम है.
- लक्ष्मणभोग: इसे GI टैग मिला है और यह खाने में मीठा और बिना रेशे वाला होता है.
इसे भी पढ़ें: सबसे सस्ता मेकअप का सामान कहां मिलता है? मात्र 20 रुपए से शुरू हो जाता है बाजार, ये रही भारत की 3 सस्ती मेकअप मार्केट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं