आम के शौकीन हैं? तो ये स्टोरी आपके लिए ही है और अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो बिना पढ़े तो बिल्कुल मत जाइएगा. हर साल की तरह इस साल भी मैंगो फेस्टिवल लगने वाला है. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं, कहां लगेगा ये फेस्टिवल, कब से कब तक चलेगा, आम की कितनी वैरायटी खाने को मिल सकती है और कितना खर्चा आएगा. चलिए सब जानते हैं.
कब लगेगा मागे फेस्टिवल
दिल्ली में आम के दीवानों के लिए खुशखबरी है. 35वां मैंगो फेस्टिवल 3 से 5 जुलाई 2026 तक दिल्ली हाट जनकपुरी में आयोजित किया जाएगा. यहां आने वाले लोग दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक देशभर की अलग-अलग किस्मों के आमों का आनंद ले सकेंगे.
इस फेस्टिवल में क्या खास होगा?
दिल्ली के 35वें मैंगो फेस्टिवल में देश के अलग-अलग राज्यों से 400 से अधिक किस्मों के आम प्रदर्शित किए जाएंगे. यहां आपको कई ऐसी दुर्लभ और खास वैरायटी भी देखने को मिलेंगी, जिनके बारे में शायद आपने पहले कभी न सुना हो. फेस्टिवल की खास बात यह है कि यहां आने वाले लोगों को बेहतरीन गुणवत्ता वाले आमों को करीब से देखने और उनके बारे में जानने का मौका मिलेगा.
आम से बने स्वादिष्ट प्रोडक्ट्स का भी उठा सकेंगे आनंद
मैंगो फेस्टिवल में सिर्फ अलग-अलग किस्म के आम ही नहीं, बल्कि आम से तैयार किए गए कई खास उत्पाद भी खरीदने को मिलेंगे. यहां आने वाले लोग आम के स्वाद से बने कई पारंपरिक और लोकप्रिय प्रोडक्ट्स का आनंद ले सकेंगे, जिनमें शामिल हैं,
- आम का अचार
- आम की चटनी
- मैंगो स्क्वैश
- मैंगो कैंडी
- मैंगो पापड़
मैंगो फेस्टिवल 2026 की टिकट और एंट्री
35वें मैंगो फेस्टिवल में एंट्री पूरी तरह मुफ़्त है, यानी इस फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए आपको कोई टिकट खरीदने की जरूरत नहीं है. कोई भी व्यक्ति यहां आकर देशभर से आए आमों की अलग-अलग किस्मों का आनंद ले सकता है.
फेस्टिवल तक कैसे पहुंचें?
दिल्ली हाट जनकपुरी पहुंचना काफी आसान है, मेट्रो से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है,
नज़दीकी मेट्रो स्टेशन जनकपुरी (पूर्व) और जनकपुरी (पश्चिम) हैं. ये स्टेशन ब्लू लाइन पर पड़ते हैं और दिल्ली हाट के बिल्कुल करीब हैं.
हाइलाइट्स,
- 400 से अधिक आमों की किस्में
- सिर्फ ₹100 में अनलिमिटेड आम खाने का मिलेगा मौका
- लाइव म्यूजिक का मजा, किड्स ज़ोन और सेल्फी पॉइंट्स
- आम खाने की प्रतियोगिताएं, क्विज़ और कई मजेदार कंटेस्ट्स
इसे भी पढ़ें: रात में बार-बार पेशाब आना हो सकता है प्रोस्टेट कैंसर का संकेत, डॉक्टर ने बताए 3 बड़े लक्षण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं