विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

रात में या सुबह दालचीनी का पानी कब पीना ज्यादा फायदेमंद है? जानिए कमाल के फायदे

Best Time To Drink Cinnamon Water: दालचीनी का मसाला स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. हालांकि इसका सेवन करने के कई तरीके हैं, दालचीनी का पानी सबसे पॉपुलर और हेल्दी तरीका माना जाता है.

रात में या सुबह दालचीनी का पानी कब पीना ज्यादा फायदेमंद है? जानिए कमाल के फायदे
Best Time To Drink Cinnamon Water: दालचीनी का पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

Best Time To Drink Cinnamon Water: हमारे किचन में कई ऐसे मसाले हैं जो स्वास्थ्य को बेहतकर बनाने में मददगार हैं. हालांकि उनका सेवन कैसे करना है ये बहुत कम लोगों को ही पता होता है. दालचीनी का पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह न केवल पाचन को सुधारता है बल्कि ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और डिटॉक्सिफिकेशन में भी मदद करता है. लेकिन सवाल यह है कि सुबह खाली पेट पीना बेहतर है या रात में सोने से पहले? आइए जानते हैं दोनों समय के फायदे.

यह भी पढ़ें: लिवर और किडनी को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करने वाली बेस्ट 7 चीजें, सारी गंदगी निकल जाएगी बाहर

सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने के फायदे

  • मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है: यह शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता को बढ़ाता है.
  • टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है: इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं.
  • ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है: यह शुगर की तलब को कम करता है और डायबिटीज के जोखिम को घटाता है.

रात में दालचीनी का पानी पीने के फायदे

रात में सोने से पहले इसका सेवन करने से शरीर को आराम मिलता और पाचन बेहतर होता:

  • पाचन में सुधार: यह पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करता है, जिससे खाना अच्छे से पचता है.
  • ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है: रात में इसे पीने से कार्बोहाइड्रेट के टूटने की प्रक्रिया धीमी होती है, जिससे ब्लड शुगर स्थिर रहता है.
  • शरीर को आराम देता है: इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में एसिडिटी से बचने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए 4 कारगर घरेलू उपाय, नहीं होगी सीने और गले में जलन

अगर आप वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए दालचीनी का पानी पीना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट पीना सबसे अच्छा रहेगा. वहीं, अगर आप पाचन सुधारने और शरीर को आराम देने के लिए इसे पीना चाहते हैं, तो रात में सोने से पहले इसका सेवन करें.

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Best Time To Drink Cinnamon Water, Cinnamon Water Benefits Morning Vs Night, Health Benefits Of Cinnamon Water, Cinnamon Water For Digestion And Metabolism, How To Drink Cinnamon Water For Weight Loss, When Is It More Beneficial To Drink Cinnamon Water, Cinnamon Water At Night Vs Morning, Benefits Of Drinking Cinnamon Water Daily, How Cinnamon Water Helps In Detox And Digestion, Cinnamon Water For Blood Sugar Control, Ayurvedic Benefits Of Cinnamon Water, Cinnamon Water For Weight Loss And Metabolism, How Cinnamon Water Improves Digestion Naturally
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com