विज्ञापन

सर्दियों में तेजी से घटाना है वजन, तो खाली पेट पिएं इस मसाले का पानी

Cinnamon Water For Weight Loss: अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और वजन को कम करने के लिए हेल्दी ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं, तो दालचीनी के पानी का सेवन कर सकते हैं.

सर्दियों में तेजी से घटाना है वजन, तो खाली पेट पिएं इस मसाले का पानी
Cinnamon Water For Weight Loss: वजन घटाने के लिए सर्दियों में कौन सी ड्रिंक पीएं.

Cinnamon Water For Weight Loss: दालचीनी Cinnamon किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जिसे न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है बल्कि, इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स , एंटी-इंफ्लेमेटरी, मैंगनीज, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. अगर आप रोजाना खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन करते हैं तो शरीर को कई समस्याओं से बचा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को कैसे करना चाहिए इसका सेवन.

सर्दियों के मौसम में अक्सर वजन बढ़ने की समस्या देखी जाती है. अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और वजन को कम करना चाहते हैं, तो अपने दिन की शुरूआत दालचीनी के पानी के साथ कर सकते हैं. अगर इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पिया जाए, तो इसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं. 

ये भी पढ़ें- बच्चों को रोजाना दूध देना सही है? किस समय और कितनी मात्रा जानना जरूरी 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

क्या दालचीनी का पानी पीने से वजन कम होता है- (Does drinking cinnamon water help in weight loss)

दालचीनी का पानी वजन कम करने में मददगार हो सकता है क्योंकि, यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, भूख को कंट्रोल करता है और फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे वजन घटाने में सहायता मिल सकती है.

दालचीनी का पानी पीने के फायदे- (Dalchini Pani Pine Ke Fayde)

अगर आपको गैस, ब्लोटिंग या पेट भारी होने जैसी दिक्कतें रहती हैं, तो खाली पेट दालचीनी पानी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. यह डाइजेस्टिव सिस्टम को एक्टिव करता है और पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. इतना ही नहीं, डायबिटीज के मरीजों के लिए दालचीनी पानी काफी फायदेमंद है. यह शरीर में इंसुलिन की सेंसिटिविटी को सुधारता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मददगार है इस पानी का सेवन.

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benefits Of Drinking Cinnamon Water, What Is The Benefits Of Drinking Cinnamon Water, Cinnamon Water For Weight Loss, How To Reduce Belly Fat, Morning Drinks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com