How to Detox Liver And Kidneys: हमारा शरीर हर दिन कई तरह के टॉक्सिन्स को प्रोसेस करता है, जो खानपान, प्रदूषण और लाइफस्टाइल के कारण जमा होते हैं. लिवर और किडनी हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से हैं, जो इन हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने का काम करते हैं. लेकिन कई बार हम इन पर बहुत ज्यादा दबाव डाल देते हैं, जिस वजह से इनके काम करने की क्षमता और गति दोनों प्रभावित हो सकती हैं. ऐसे में लिवर और किडनी को फिर से पावरफुल बनाने और उन्हें हेल्दी बनाए रखने के लिए कुछ प्राकृतिक चीजों का सेवन करना जरूरी है, जो लिवर और किडनी में मौजूद गंदगी को बाहर निकल दें. अगर आप भी अपनी किडनी और लिवर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो इन 7 चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें.
लिवर और किडनी को डिटॉक्स करने वाले फूड्स (Foods That Detox Your Liver And Kidneys)
1. जामुन
जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो किडनी और लिवर को साफ करने में मदद करते हैं. यह यूरिक एसिड को कंट्रोल करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. अनार
अनार में मौजूद पॉलीफेनोल्स और विटामिन सी लिवर की सफाई करने में मदद करते हैं. यह लिवर सेल्स को रिजनरेट करता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में असरदार होता है.
यह भी पढ़ें: पेट की गैस का रामबाण घरेलू उपाय, अब नहीं फूलेगा आपका पेट, खाना पचने लगेगा जल्दी
3. पपीता
पपीता में पपेन नामक एंजाइम होता है, जो पाचन को सुधारता है और लिवर पर दबाव कम करता है. यह फैटी लिवर की स्थिति को रिवर्स करने में मदद करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है.

4. क्रैनबेरी
क्रैनबेरी यूरिनरी ट्रैक्ट को साफ करने में मदद करता है और किडनी को हेल्दी बनाए रखता है. इसमें मौजूद प्रोएन्थोसायनिडिन बैक्टीरिया को यूरीनरी ट्रैक्ट में चिपकने से रोकते हैं.
5. मौसंबी
मौसंबी का रस लिवर एंजाइम को बढ़ाने में मदद करता है और शरीर से गंदगी को निकालने में असरदार होता है. यह पाचन को सुधारता है और लिवर सेल्स को रीफ्रेश करता है.
यह भी पढ़ें: गर्दन पर जमा मैल और कालापन चुटकियों में हो जाएगा साफ, बस करें ये काम
6. तरबूज
तरबूज में मौजूद डाइयूरेटिक गुण किडनी पर जोर डाले बिना पेशाब के बहाव को बढ़ाते हैं. यह टॉक्सिन्स को धीरे-धीरे बाहर निकालने में मदद करता है और लिवर को स्वस्थ बनाए रखता है.
7. हल्दी
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. यह सूजन को कम करता है और लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाता है. हल्दी का सेवन करने से शरीर को प्राकृतिक रूप से साफ किया जा सकता है.
लिवर और किडनी को हेल्दी बनाए रखने के लिए सही खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है. इन 7 चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपने शरीर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स कर सकते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं.
Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं