Cinnamon At night : भारतीय किचन में दालचीनी बहुत ही आसानी से मिलने वाला मसाला है. इसका प्रयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में इसका प्रयोग कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए भी होता है. इसलिए कई लोग दालचीनी का काढ़ा या फिर पानी पीने की सलाह देते हैं. दिन की तुलना में अगर आप रात के समय दालचीनी का पानी पीते हैं, तो इससे आपको अच्छी नींद आती है. इसके अलावा इससे स्वास्थ्य में कई अन्य बदलाव दिखाई दे सकते हैं. यहां जानते हैं रात में सोने से पहले दालचीनी का पानी पीने से क्या होता है?
मेटाबॉलिज्म को करे बूस्ट
सोने से पहले अगर आप दालचीनी का पानी पीते हैं, तो इससे आपके मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट मिलता है. दरअसल, दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एक्यटिव तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट कर सकते हैं. रात में इसका पानी पीने से पाचन प्रक्रिया तेज होती है.
ब्लड शुगर को करे कंट्रोल
कुछ रिसर्च के मुताबिक, दालचीनी के सेवन से इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर किया जा सकता है. ऐसे में अगर आप रात में सीमित मात्रा में दालचीनी का पानी पीते हैं, तो ब्लड शुगर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को इसे नियमित रूप से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.
पाचन तंत्र करे मजबूत
अगर आपको गैस, अपच या पेट फूलने जैसी परेशानी बनी रहती ह, तो इस स्थिति में रात में सोने से पहले दालचीनी का पानी पिएं. इसके नैचुरल गुण पाचन प्रक्रिया को एक्टिव रखने और पेट से जुड़ी असहजता को कम करने में सहायक माने जाते हैं.
अच्छी नींद में मिल सकती है मदद
गर्म दालचीनी का पानी शरीर को आराम देने का काम कर सकता है. कुछ लोगों को इसे पीने के बाद रिलैक्स महसूस होता है, जिससे नींद की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है. हालांकि, इसका असर हर व्यक्ति पर अलग-अलग हो सकता है.
शरीर में सूजन कम करने में सहायक
दालचीनी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसका सेवन शरीर में होने वाली सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मददगार माना जाता है. नियमित और संतुलित मात्रा में सेवन करने से इम्यून सिस्टम को भी समर्थन मिल सकता है.
दालचीन पानी कितना और कैसे पिएं?
एक गिलास पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर 5 से 10 मिनट तक उबालें. पानी गुनगुना होने पर इसे रात में सोने से पहले पिया जा सकता है. ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में दालचीनी का सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है.
ये भी पढ़ें - अश्वगंधा और दालचीनी का काढ़ा कैसे पिएं? जानिए पीने का सही तरीका और फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं