विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2025

रोजाना 15 दिन तक पालक के जूस में मिलाकर पी लें ये 1 चीज, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते

Spinach Juice Benefits: अगर आप भी शरीर को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो रोजाना खाली पेट पालक के जूस में इस एक चीज को मिलाकर पी सकते हैं.

रोजाना 15 दिन तक पालक के जूस में मिलाकर पी लें ये 1 चीज, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते
Spinach Juice: पालक का जूस पीने के फायदे.

पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. सबसे अच्छी बात ये कि पालक को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पालक के जूस का रोजाना सेवन करने शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K, फोलेट (B9), आयरन, पोटैशियम, और मैग्नीशियम जैसे ज़रूरी विटामिन के साथ-साथ इसमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं पालक का जूस.

कैसे बनाएं पालक का जूस- (How To Make Spinach Juice At Home)

घर पर पालक का जूस बनाने के लिए सबसे पहले आप ताजी पालक को लें और इसे 2-3 पानी से अच्छी तरह धो लें. फिर मिक्सर में डालें अच्छे से ब्लेंड करें. थोड़ा पानी मिला सकते हैं. इसमें नींबू के रस को डालें. इससे न सिर्फ स्वाद बल्कि इसके गुण भी बढ़ जाएंगे. आप चाहें तो इसमें काला नमक मिला सकते हैं. इसका सेवन फ्रेश करें.

पालक का जूस पीने के फायदे- (Palak Ka Juice Pine Ke Fayde)

1. आंखों-

पालक का जूस आंखों की नसों को पोषण देता है जिससे धुंधला दिखने की समस्या कम होती है और साफ नजर होती है. इसमें विटामिन A, ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी सुधारने में मदद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- होटल जैसी गाढ़ी और मलाईदार चाय का स्वाद है चखना, तो इस 1 चीज का करें इस्तेमाल 

Latest and Breaking News on NDTV

2. खून की कमी-

जिन लोगों में खून की कमी है उनके लिए पालक के जूस का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि ये आयरन का बेहतरीन सोर्स होने के कारण हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने और एनीमिया को दूर करने में मदद कर सकता है. 

3. पाचन-

पालक में हाई फाइबर कंटेंट कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर कर पाचन तंत्र को स्वस्थ रख सकता है.

4. डिटॉक्स-

पालक का जूस शरीर से विषाक्त पदार्थों (Toxins) को बाहर निकालने में मदद करता है. 

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What To Mix Spinach Juice, Spinach Juice With Lemon, Palak Ke Juice Mein Nimbu Milakar Pine Ke Fayde, Benefits Of Spinach Juice For Eyes, Spinach Juice For Eyes, Palak Juice Pine Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com