विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2025

15 दिन तक रोजाना पालक का जूस पीने से क्या होता है, इन लोगों को जरूर करना चाहिए सेवन

Spinach Juice Benefits: पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसका जूस पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

15 दिन तक रोजाना पालक का जूस पीने से क्या होता है, इन लोगों को जरूर करना चाहिए सेवन
Spinach Juice: पालक का जूस पीने के फायदे.

Spinach Juice Benefits And Recipe: हरी पत्तेदार सब्जियों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. पालक उन्हीं में से एक है. पालक को कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है. आपको बता दें कि पालक का वैज्ञानिक नाम स्पिनासिया ओलेरेसिया है. भारत में बड़े पैमाने पर पालक (Palak Ke Fayde) का प्रयोग किया जाता है. आपको बता दें कि पालक में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं. इतना ही नहीं इसमें कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फॉस्फोरस, आयरन, प्रोटीन, विटामिन 'ए' और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. अगर आप रोजाना 15 दिन तक पालक का जूस पीते हैं तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

घर पर कैसे बनाएं पालक का जूस- (How To Make Spinach Juice At Home)

घर पर पालक का जूस बनाना बहुत ही आसान है. सबसे पहले आप ताजी पालक को लें और इसे 2-3 पानी से अच्छी तरह धो लें. फिर मिक्सर में डालें अच्छे से ब्लेंड करें. थोड़ा पानी मिला सकते हैं. इसमें नींबू के रस को डाल सकते हैं. एक गिलास में छानकर सुबह खाली पेट पी लें. स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें काला नमक भी एड कर सकते हैं.

पालक का जूस पीने के फायदे- (Palak Ka Juice Pine Ke Fayde)

1. आंखों-

पालक में विटामिन A, ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी सुधारने में मदद कर सकते हैं. रोजाना पालक का जूस पीने से ड्राई आई सिंड्रोम जैसी समस्याओं से बच सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- गुड़ की चाय पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? गुड़ की तासीर कैसी होती है... 

Latest and Breaking News on NDTV

2. डिटॉक्स- 

पालक के जूस में मौजूद गुण शरीर से गंदगी और विषाक्त पदार्थों (toxins) को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं.

3. खून की कमी-

पालक का जूस आयरन का बेहतरीन सोर्स होने के कारण यह हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने और एनीमिया (खून की कमी) को दूर करने में मददगार है. 

4. इम्यूनिटी-

अगर आप रोजाना पालक के जूस का सेवन करते हैं, तो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. 

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spinach Juice, Spinach Juice Benefits In Hindi, What Is The Benefits Of Drinking Spinach Juice Daily, Palak Ka Juice Pine Ke Fayde, Gahr Par Kaise Banaye Palak Ka Juice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com