विज्ञापन

क्या डायबिटीज में खा सकते हैं शकरकंद? जानें फायदे और सेवन का सही तरीका

शकरकंद को सेहत का खजाना कहा जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि किसे और कब करना चाहिए इसका सेवन.

क्या डायबिटीज में खा सकते हैं शकरकंद? जानें फायदे और सेवन का सही तरीका
शकरकंद खाने के फायदे.
NDTV

डायबिटीज आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. अक्सर डायबिटीज के नाम से ही हमारे दिमाग में मीठी और स्वादिष्ट चीजों की एक लंबी लिस्ट बंद हो जाती है. क्योंकि हमें लगता है कि अब हमें अपनी पसंद की हर चीज से दूरी बनानी होगी. खासतौर पर सर्दियों के मौसम में आने वाली मीठी-मीठी शकरकंद (Sweet Potato) को देखकर तो डायबिटीज वाले लोग दूर ही रहते हैं. लेकिन क्या वाकई शकरकंद खाना शुगर के मरीजों के लिए मना है?

​अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी टिप शेयर की है, जिसे जानकर आप भी बिना किसी डर के शकरकंद का मजा ले सकेंगे. आइए जानते हैं कि शुगर कंट्रोल करते हुए शकरकंद को कैसे अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है.

​शकरकंद खाने से शुगर नहीं बढ़ती, बल्कि ये है फायदेमंद-

​अंजलि मुखर्जी का कहना है कि अगर आप सही तरीके से और सही मात्रा में खाएं, तो शकरकंद डायबिटीज के मरीजों की डाइट का एक बहुत अच्छा हिस्सा बन सकता है. इसमें कई सारे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे कि फाइबर, पोटैशियम और बीटा-कैरोटीन.

​शकरकंद में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, और अगर आप इसे छिलके के साथ खाएं तो यह सोने पर सुहागा है. फाइबर हमारे खाने को पचने में थोड़ा समय लगाता है, जिससे शरीर में ब्लड शुगर एकदम से नहीं बढ़ता, बल्कि धीरे-धीरे और कंट्रोल तरीके से रिलीज होता है.

​अंजलि के मुताबिक, शकरकंद में 'रेसिस्टेंट स्टार्च' (Resistant Starch) भी होता है, जो शुगर को मैनेज करने में हमारी मदद करता है. बस जरूरत है तो इसे सही पोर्शन या सही मात्रा में खाने की.

कैसे करें शकरकंद का सेवन- 

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप शकरकंद को थोड़ा सा बटर के साथ खाते हैं, तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाता है.

बटर में गुड फैट यानी हेल्दी फैट्स होते हैं. जब आप शकरकंद को बटर के साथ मिला कर खाते हैं, तो इससे इस डिश का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) और भी कम हो जाता है. ग्लाइसेमिक इंडेक्स वह पैमाना है जो यह बताता है कि कोई खाना खाने के बाद खून में शुगर की मात्रा कितनी तेजी से बढ़ती है. जिन चीजों का जीआई कम होता है, वे डायबिटीज के मरीजों के लिए सेफ मानी जाती हैं.

​दिल के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है शकरकंद-

​सिर्फ शुगर ही नहीं, शकरकंद आपके दिल की सेहत का भी खास ख्याल रखता है. अंजलि मुखर्जी बताती हैं कि शकरकंद खाने से शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल (LDL) कम होता है.

ये भी पढ़ें- दशहरा स्पेशल: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं कुरकुरी जलेबी और क्रीमी रबड़ी, दशहरा का मजा हो जाएगा दोगुना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sweet Potato, Sweet Potato Benefits, Sweet Potato Benefits In Hindi, Sweet Potato For Diabetes, Diabetes Mein Kya Kha Sakte H
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com