विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: पोषण से भरपूर हैं Homemade शकरकंद की चिप्स, स्नैक्स टाइम के लिए हैं परफेक्ट

Guilt-Free Snack: अगर आप भी चिप्स खाने के शौकीन हैं, लेकिन मार्केट में मिलने वाली अनहेल्दी चिप्स को छोड़ना चाहते हैं, तो आप घर की बनी स्वादिष्ट और हेल्दी शकरकंद की चिप्स को ट्राई कर सकते हैं.

आज क्या बनाऊं: पोषण से भरपूर हैं Homemade शकरकंद की चिप्स, स्नैक्स टाइम के लिए हैं परफेक्ट
Sweet Potato Chips: कैसे बनाएं हेल्दी शकरकंद की चिप्स. (Credit: Screenshot From feastlyfit Instagram)

Perfect Evenings Snacks: चिप्स का नाम लेते ही बच्चे से लेकर बड़े तक क्रेव करने लगते हैं. लेकिन मार्केट में मिलने वाली चिप्स का रोज-रोज सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. अगर आप भी मार्केट में मिलने वाली चिप्स से हटकर घर पर कुछ हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको शकरकंद से बनी चिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिसे बिना तेल के बनाया गया है. इन एयर-फ्राइड शकरकंद चिप्स के साथ स्मार्ट स्नैक का आनंद ले सकते हैं. कुरकुरे, स्वादिष्ट और सेहतमंद शाम के नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट. इस रेसिपी को feastlyfit ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. तो चलिए बिना किसी देरी के आज ही इन्हें ट्राई करते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

प्रति सर्विंग मैक्रोज़ (¼ रेसिपी)-  Macros per serving (¼ recipe):

• कैलोरी: 130 किलो कैलोरी
• प्रोटीन: 2.5 ग्राम
• कार्बोहाइड्रेट: 24 ग्राम
• वसा: 4 ग्राम
• फाइबर: 4 ग्राम

कैसे बनाएं शकरकंद के चिप्स- (How To Make Sweet Potato Chips)

सामग्री-

• 450 ग्राम कटा हुआ शकरकंद
• 10 ग्राम बटर
• 4 बड़े चम्मच चावल का आटा
• 8-10 लहसुन की कलियां, बारीक कटी हुई
• ½ बड़ा चम्मच सफेद तिल
• ½ बड़ा चम्मच काले तिल
• 1 बड़ा चम्मच अलसी
• स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, नमक और काली मिर्च
• ब्रश करने के लिए तेल

विधि-

  1. इन चिप्स को बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंद को नरम होने तक भाप में पकाएं और अच्छी तरह मैश कर लें.
  2. बटर, नमक, चावल का आटा, लहसुन, तिल, अलसी, लाल मिर्च और काली मिर्च पाउडर डालकर एक चिकना आटा गूंथ लें. 20 मिनट के लिए रख दें.
  3. छोटी-छोटी लोइयां बनाएं, तेल लगी बेकिंग शीट पर रखें, ऊपर से एक और तेल लगी बेकिंग शीट से ढक दें और गिलास या कटोरी से दबाकर चपटा कर लें.
  4. 180°C पर 15-18 मिनट तक गोल्डन और कुरकुरा होने तक एयर फ्रायर में फ्राई करें. 
  5. पूरी तरह ठंडा होने दें और नमी सोखने के लिए चुटकी भर चावल का आटा या कॉर्नफ्लोर के साथ एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें.

टिप- सही तरीके से स्टोर करने पर ये चिप्स 7 दिनों तक कुरकुरे रह सकते हैं. यदि आवश्यक हो तो कुरकुरापन वापस लाने के लिए एयर फ्रायर में 2-3 मिनट के लिए दोबारा गर्म करें.

शकरकंद खाने के फायदे- (Shakarkand Khane Ke Fayde)

शकरकंद को पोषण का खजाना कहा जाता है क्यों कि इसमें विटामिन ए (बीटा-कैरोटीन), विटामिन सी, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, फाइबर, पोटैशियम, जिंक और मैंगनीज जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये कि इसका सेवन डायबिटीज के मरीज भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- इन 4 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है सुबह खाली पेट इस मसाले के पानी का सेवन

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Perfect Healthy Nutrients Rich Chips, No Oil Snack, Less Oil Chips, Air Fried Sweet Potato Chips, Kaise Banaye Shakarkand Chips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com